उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डा.सैयद रफत बने उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा एक अहम फैसला लेते हुए  पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी को अहम जिम्मेदारी देते हुए चेयरमैन के पद मनोनीत कर दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’ व सचिव राजकुमार के अनुसार इस मनोनयन से उत्तर प्रदेश में ताइक्वांडो खेल के उज्जवल भविष्य की राह प्रशस्त होगी।


उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा केडी सिंह बाबृ स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में आयोजित यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2023 की पूर्व संध्या पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के चेयरमैन डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने एसोसिएशन के सचिव राजकुमार को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय द्वारा जारी मान्यता प्रमाणपत्र प्रदान किया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ताइक्वांडो के 25  सालों के इतिहास में ये पहला अवसर है कि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन को एकमात्र संस्था के रुप में उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय ने मान्यता प्रदान की है। अत : आज के बाद उत्तर प्रदेश में ताइक्वांडो खेल को लेकर असमंजस पर विराम लग गया है।  अब उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पहले के मुकाबले बेहतर एक्सपोजर मिलेगा।


उनकी इस घोषणा के उपरांत खिलाड़ियों में हर्ष की लहर दौड़ गयी। प्रतिभागी टीमों में शामिल 2000 से ज्यादा खिलाड़ियों, विभिन्न जिलों से आए प्रशिक्षकों व रेफरीज ने चेयरमैन सैयद रफत का भव्य स्वागत किया और उनको इस ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मो.नदीम, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी दीपक चौरसिया, लक्ष्मण अवार्डी रिजवान अहमद, साई के वरिष्ठ ताइक्वांडो कोच दीपक पंत सहित बड़ी संख्या में पूर्व ताइक्वांडो खिलाड़ी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button