उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में फरीदी नगर इंदिरा नगर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में फरीदी नगर इंदिरा नगर में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा सांसद अरुण सिंह शामिल हुए.vकार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन युवा नेता नीरज सिंह , महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी , शरद बाजपाई मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

पूर्व विधानसभा संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत की सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समेकित विकास हुआ है।

राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों में जो कार्य हुए हैं उनको जनता के बीच ले जाना है।
उन्होंने कहा कोई संस्था हो या राजनीतिक दल उसके नेतृत्व करने वाले में क्या गुण हैं,उसका विजन कैसा है, वह किस नियत से कार्य करता है।किसी राजनीतिक दल का नेतृत्व करने वाला सर्वगुण संपन्न होगा तो व दल भी निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।

अरुण सिंह ने कहा नेतृत्व विश्वसनीय होना चाहिए, जनता का विश्वास नेता पर होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में लाल किले के प्राचीर से कहा था कि देश के विकास में गरीबों का भी योगदान होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने 48 करोड़ जनधन खाता खुलवाएं। यह बटन दबाकर 11 करो हाथों में सीधे पैसा पहुंचा। डीवीडी के माध्यम से 26 लाख करोड़ से अधिक पैसा पहुंचाया गया।देश की आजादी के बाद 6 दशकों तक कई लोगों को गैस की सुविधा नहीं थी, शौचालय नहीं थे, पीने के लिए साफ पानी की सुविधा नहीं थी। देश के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों की खुशहाली के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का काम किया।

उन्होंने कहा देश का नेतृत्व करने वाला नेता ऐसा होना चाहिए जिस पर लोगों को भरोसा हो। करोना काल में प्रधानमंत्री 130 करोड़ लोगों से कोरोना योद्धाओं के लिए थाली बजाने के लिए कहते हैं तो पूरा देश थाली बजाने का कार्य करता है।

देश का नेतृत्व निर्णय लेने वाला होना चाहिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह में निर्णय क्षलेने की क्षमता नहीं थी उनके कार्यकाल में देश नकारात्मकता की ओर जा रहा था। उनके कई मंत्री जेल जा रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता के हित में निर्णय लिया किसी भी मंत्री की गाड़ी में लाल बत्ती नहीं होगी।
जीएसटी देश का सबसे बड़ा टैक्स रिफॉर्म मोदी जी ने किया। धारा 370 हटाने का कार्य किया ट्रिपल तलाक से मुस्लिम महिलाओं को आजादी सिलाई सर्जिकल स्ट्राइक के तहत पाकिस्तान में घुसकर सबक सिखाया।
आज तक भी भ्रष्टाचार का कोई भी आरोप नहीं लगा सैकड़ों सालों में एक बार ही ऐसे नेता मिलते हैं। 2014 तक मात्र भारतीय संस्कृति की धरोहर 13 मूर्ति ही विदेशों से ला पाए थे जबकि 9 वर्षो के अंदर 231 मूर्तियां विदेशों से वापस लाई गई।
ओबीसी समाज को संवैधानिक दर्जा दिया और आज सबसे अधिक मंत्री ओबीसी समाज से हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button