उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आईआरसीटीसी लेकर आया है पहली बार लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) का हवाई टूर पैकेज

लखनऊ : आईआरसीटीसी, क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा यात्रियों की अधिक मांग को देखते हुए बाली (इन्डोनेशिया) भ्रमण के लिये हवाई टूर पैकेज दिनांक 30.06.23 से 05.07.23 तक 06 दिन एवं 05 रात्रि का लॉंच किया जा रहा है।

इस टूर में या़ित्रयों को लखनऊ से बाली (इन्डोनेशिया) जाने/आने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। खान-पान एवं ठहरने के लिए चार सितारा होटल में व्यवस्था है। यात्रा के दौरान केआक नृत्य प्रदर्शन के साथ उलुवतु मंदिर का दौरा, उबड कॉफी प्लांटेशन, रॉयल पैलेस के साथ पूरे दिन किंतामनी टूर कराया जायेगा। क्रूज पर डिनर की व्यवस्था, सफारी और मरीन पार्क के साथ जंगल हॉपर पास एवं तंजुंग बेनोआ बीच पर टर्टल आईलैंड का भ्रमण कराया जायेगा। इसके साथ ही यात्री तनाह लाट (इन्डीयन ओशिन) में ढलता सूरज का आनन्द ले सकेंगे।

तीन व्यक्तियोें के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0-105900/- प्रति व्यक्ति है।
दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 105900/- प्रति व्यक्ति है।
एक व्यक्ति के ठहरने पर पैकेज का मूल्य रू0- 115800/- प्रति व्यक्ति है।
माता-पिता के साथ ठहरने पर प्रति बच्चे का पैकेज मूल्य रू0-100600/-(बेड सहित) एवं मूल्य रू0- 94400/- (बिना बेड के) प्रति व्यक्ति है।

इस पैकेज की बुकिंग ष्पहले आओ पहले पाओष् के आधार पर की जायेगी। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती हैे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button