उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा लखनऊ महानगर ने किया लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन, बीजेपी ने केन्द्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लखनऊ : शुक्रवार को पश्चिम विधानसभा में बीजेपी लखनऊ महानगर की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन कृष्णा लॉन बालागंज में किया गया।. जिसमें लखनऊ महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा , विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल व वरिष्ठ नेता अंजनी श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल हुए।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में पदभार संभालने के बाद से हर नीति में भारत प्रथम के संकल्प को स्थापित किया है। इन 9 वर्षों में सर्वांगीण ,सर्व समावेशी , सर्व स्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा में कोई व्यक्ति कोई वर्ग कोई भूभाग और देश का कोई कोना पीछे नहीं छूटना चाहिए।

उन्होंने कहा 2014 के बाद 48 करोड लोगों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा गया जो कि 2014 के पहले मात्र चार करोड़ थे। गरीबों की वृद्धा पेंशन ₹500 थी जिसको केंद्र सरकार ने ₹1000 किया। पहले की सरकारों में बिचौलिए पेंशन भी खा जाते थे ।मोदी जी ने सीधे बैंक खातों में पेंशन का भुगतान किया। पिछले 9 सालों में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 3 करोड़ से अधिक घर बनाकर गरीबों को दिए। स्वच्छ भारत के द्वारा 11 .5 करोड़ शौचालय बनाए गए। विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत के अंतर्गत 50 करोड़ लोगों का बीमा किया गया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन के तहत नल से जल लगभग 12.50 करोड़ों घरों में पहुंचा। डीबीटी के माध्यम से अब तक लाभार्थियों के अकाउंट में लगभग 27 लाख करोड रुपए से अधिक ट्रांसफर किए जा चुके हैं वह भी बिना किसी बिचौलिए के।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सदस्य विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने कहा सरकार की योजनाओं का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचता है यह सरकार की कामयाबी होती है। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है जब तक अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा में नहीं लाएंगे तब तक देश का विकास नहीं होगा। नरेंद्र मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ सबको पहुंचाया है।

अंजनी श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेसमें नारा दिया था रोटी कपड़ा और मकान प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस नारे को पूरा किया गरीबों को रोटी कपड़ा और मकान दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला गैस योजना ,शौचालय आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थी इस अवसर पर अपनी कहानियाँ साझा करने के लिए उपस्थित थे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कृष्ण लोधी, विधानसभा संयोजक सत्येंद्र सिंह लखनऊ महानगर मंत्री यूएन पांडे महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीता नेगी लाभार्थी संयोजिका अर्चना साहू मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह महेंद्र राजपूत अरविंद मिश्रा अजय सोनी पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button