नेशनल रूरल इकोनॉमिक ट्रांसफार्मेशन प्रोजेक्ट (एनआरईटीपी) के लिए रू०बीस करोड पचहत्तर लाख की धनराशि की स्वीकृति की गयी प्रदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत नेशनल रूरल इकोनॉमिक ट्रांसफार्मेशन प्रोजेक्ट (एनआरईटीपी) हेतु अवमुक्त केन्द्रांश की द्वितीय किश्त (प्रथम ट्रैच)धनराशि रू0 1245.22 लाख उसके सापेक्ष मैचिंग राज्यांश की धनराशि रू0-830.14666 लाख, इस प्रकार कुल धनराशि रूपये 2075.36666 लाख (रुपये बीस करोड़ पचहत्तर लाख छत्तीस हजार छ सौ छियासठ मात्र) अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
योजनार्न्तगत 60 प्रतिशत केंद्राश एवं उसके सापेक्ष 40 प्रतिशत राज्यांश (के.60+रा.40) की व्यवस्था है।
जारी शासनादेश में कहा गया है कि धनराशि का आहरण एवं व्यय योजना विषयक गाइड लाइन / दिशा निर्देश तथा इस संबंध में समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए किया जाएगा। स्वीकृत की गयी धनराशि के विरुद्ध निर्धारित लक्ष्यों के प्राप्त होने व उसके परीक्षण / सत्यापन सुनिश्चित किये जाने का दायित्य आयुक्त, ग्राम्य विकास / मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का होगा । स्वीकृत की जा रही धनराशि के नियम संगत व्यय व स्वीकृत धनराशियों के निर्धारित प्रारूप पर उपयोगिता प्रमाण पत्र प्राप्त किये जाने का दायित्व आयुक्त, ग्राम्य विकास/मिशन निदेशक, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का होगा ।धनराशि के आहरण एवं व्यय के संबंध में मितव्ययिता संबंधी समय-समय पर निर्गत शासनादेश एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा.



