उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिक्षकों के लिए नए दौर की सक्षमताएं बढ़ाने का बड़ा अवसर

जैपुरिया सालाना रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2023 का आयोजन

लखनऊ : शिक्षकों में नए दौर की शैक्षणिक सक्षमताओं के विकास के लिए सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने 9 और 10 जून, 2023 को लखनऊ में दूसरे ‘री स्किलिंग-अप स्किलिंगरू जैपुरिया सालाना रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2023’ का आयोजन किया।
सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल, शहीद पथ, लखनऊ परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. अनिल रस्तोगी ने किया जो प्रशंसित अभिनेता और वैज्ञानिक भी हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. नीता बाली, डायरेक्टर स्कूल, सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल और श्री अनिर्बान भट्टाचार्य, वाइस प्रेसिडेंट, पार्टनर स्कूल, सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल की भी उपस्थिति रही।
इस ग्रुप के स्कूल नेटवर्क में शामिल सभी 250 से अधिक शिक्षकों ने इस 2-दिवसीय रिफ्रेशर ट्रेनिंग में भाग लेकर नए दौर की शिक्षण सक्षमताएं विकसित करने के साथ शिक्षा प्रदान करने की नई विधियां सीखने और इस पर ध्यान दिया कि कैसे इस महान पेशे में बेहतर योगदान देने का कौशल बढ़ाएं।
उपस्थित सभी लोगों संबोधित करते हुए डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा, ‘‘विभिन्न मॉड्यूल में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने की यह पहल सराहनीय है। इस दौर में शिक्षा पद्धति में निरंतर बदलाव देखते हुए शिक्षकों को नई शैक्षणिक प्रक्रियाओं से तालमेल रखने के लिए उन्हें निरंतर रीस्किल और अपस्किल करना होगा।“
डॉ. नीता बाली ने कहा, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में यह अनुशंसा की गई है कि शिक्षकों को 50 घंटों का व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण दिया जाए और इसमें निरंतरता का ध्यान रखा जाए। यह कार्यक्रम इस दूरदृष्टि को साकार करने का प्रयास है जिसके परिणामस्वरूप शिक्षकों को प्रशिक्षित कर समसामयिक ज्ञान एवं कौशल प्रदान किया जाएगा।”
‘री स्किलिंग-अप स्किलिंगः जैपुरिया एनुअल रिफ्रेशर ट्रेनिंग 2023’ दो दिन का कार्यक्रम है। पहले दिन मल्टीपल इंटेलिजेंस, क्लासरूम मैनेजमेंट, बच्चों की भावनात्मक आवश्यकता, महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता के महत्व जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरे दिन शैक्षिक और सह-शैक्षणिक विषयों पर विषय-विशेष के सत्र आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन के समापन के बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के बारे में अनिर्बान भट्टाचार्य, वाइस प्रेसिडेंट-पार्टनर स्कूल, सेठ आनंदराम जैपुरिया ग्रुप ऑफ स्कूल्स ने कहा, ‘‘हम अपने शिक्षकों को निरंतर नई-नई शिक्षण पद्धतियों और रणनीतियों का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ‘री स्किलिंग-अप स्किलिंगरू जैपुरिया एनुअल रिफ्रेशर ट्रेनिंग को बहुत सोच-समझकर डिजाइन और क्यूरेट किया गया है ताकि हमारे पार्टनर स्कूलों के शिक्षकों को अधिक सक्षम बना कर छात्रों के सीखने के बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जाएं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button