उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

होम क्रेडिट इंडिया का ‘लाइफ में नो समझौता’ कैंपेन पेश

लखनऊ : होम क्रेडिट इंडिया (एचसीआईएन), अग्रणी वैश्विक कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता कंपनी की स्थानीय शाखा ने होम अप्लाइसेंज पर खास फोकस के साथ अपना गर्मियों का कैंपेन ` लाइफ में नो समझौता’ पेश किया है। जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत पेश यह नया डिजिटल कैंपेन कंज्यूमर फाइनेंस एनबीएफसी को मोबाइल से इतर लोगों को होम अप्लायंसेज जैसे एयर कंडीशनर, कूलर, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर व अन्य आवश्यक वस्तुओं को सहज फाइनैंसिंग के जरिए उपलब्ध करा उन्हें अपनी आकांक्षाओं की पूर्ति में सक्षम बनाता है।

जिंदगी हिट ब्रांड विचार की मूल्य गुणवत्ता के केंद्र में आशावाद, प्रगति, विश्वास, पारदर्शिता जैसे गुण और कंज्यूमर ऋणों के मामले में इसे पहली पसंद का ब्रांड बनाना शामिल है। होम क्रेडिट इंडिया को देश भर में 1.6 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों और 50000 से ज्यादा देशव्यापी रिटेल सहयोगियों के नेटवर्क का विश्वास प्राप्त है।
इस नए गर्मियों के कैंपेन पर प्रतिक्रिया देते हुए होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, आशीष तिवारी ने कहा, “ग्राहकों की भावनाओं में सकारात्मक सुधार व महंगाई का दबाव कम होने के साथ नया ब्रांड कैंपेन होम क्रेडिट के कंज्यूमर फाइनैंसिंग की श्रेणी में विस्तार के बारे मे बताता है जो मोबाइल के अलावा होम अप्लायंसेज को कवर करते हुए ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने व उन्हें जीवन में गरिमा व सम्मान के साथ आगे बढ़ने में मदद करता है। जिंदगी हिट ब्रांड विचार के तहत यह पांचवा कैंपेन अपने मूल्यवान ग्राहकों व संभावित ऋण प्राप्तकर्ताओं के साथ गहन संबंध बनाने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का एक दस्तावेज है।”
इस नए कैंपेन को होम क्रेडिट के सोशल चैनल्स जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब पर लाइव दिखाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button