उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बहुत अच्छा है फ़िल्म अवतारः द वे ऑफ वॉटर डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी: केट विन्सलेस 

लखनऊ : एकेडमी अवार्ड विजेता जेम्स कैमरॉन द्वारा अपनी अद्भुत फिल्म, अवतार में दर्शकों को एक ऐसी दुनिया, जो इससे पहले उन्होंने कभी नहीं देखी थी, में ले जाने के 13 साल बाद, डिज़्नी+ हॉटस्टार इसकी बहुप्रतीक्षित सीक्वल अवतारः द वे ऑफ वॉटर 7 जून को रिलीज़ कर रहा है। इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध यह अद्भुत सिनेमेटिक साहसिक सफर एक नया अंडरवॉटर एडवेंचर पेश कर रहा है, जो एक बार फिर दर्शकों का मन मोह लेगा। अपने पुराने किरदारों में वापसी करते हुए सैम वॉर्थिंगटन और ज़ो सल्डाना जेक सुली और नेयतिरी के रूप में एक कर्तव्यनिष्ठ माता-पिता की भूमिका में दिखाई देंगे, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। उनके साथ प्रतिष्ठित कलाकार, सिगूर्नी वीवर, स्टीफन लंग, क्लिफ कुर्टिस और एकेडमी अवार्ड विजेता केट विंसलेट भी दिखाई देंगी। इसकी पटकथा में जेम्स कैमरॉन, रिक जाफा, अमांडा सिल्वर, जोश फ्रीडमैन, और शेन सलेर्नो ने सहयोगपूर्वक कहानी का बेहतरीन चित्रण किया है, जबकि कैमरॉन और जॉन लैंडो इस फिल्म के निर्माता हैं।

1997 में टाईटैनिक के बाद एक बार फिर जेम्स कैमरॉन के साथ काम कर रही एकेडमी अवार्ड विजेता केट विंसलेट रोनल का किरदार निभा रही हैं, जो एक साहिक, या मेटकयीना कबीले की शमानिक महामाता है। उसका विवाह कबीले के ओलो’ईकतन, तोनोवारी (क्लिफ कुर्तिस) के साथ हुआ है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए केट ने बताया, ‘‘जेम्स ने मेरे किरदार का विवरण एक महिला योद्धा, देवी, मेटकयीना कबीले की नेता के रूप में दिया। उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बहुत उग्र है और उनकी रक्षा के लिए वह कुछ भी कर सकती है। मुझे यह अद्भुत लगा और मैं उसकी ओर आकर्षित हो गई।’’

केट ने मेटकयीना कबीले के बारे में बताया और कहा कि अपने परिवार के लिए निर्णय वही लिया करती है। उसने कहा, ‘‘मेटकयीना नवी (मानव कबीले) से अलग शारीरिक रूप के होते हैं। वो पानी पर और पानी के अंदर रहते हैं। वो पानी की इज्जत करते हैं। वो प्रकृति के साथ भी रहते हैं, इसलिए पानी के अंदर का जीवन और पानी के अंदर के जानवर उनके परिवार और संस्कृति का हिस्सा हैं। उनका शरीर ज्यादा लंबा होता है, वो फींके नीले रंग के होते हैं, और उनकी कलाई का अगला हिस्सा पर की तरह होता है ताकि पानी के अंदर उनकी शक्ति बनी रहे। उनकी पूँछ मोटी होती है, ताकि वो पानी में तेजी से आगे बढ़ सकें। रोनल अपने पति, तोनोवारी के साथ महिला नेता है। लेकिन निर्णय रोनल ही लिया करती है, और यह बहुत अच्छा है।’’

इस मूवी में दर्शकों को प्रतिभाशाली युवा कलाकार, जैसे ब्रिटेन डाल्टन, जेमी फ्लैटर्स, ट्रिनिटी जो – ली ब्लिस, जैक चैंपियन और बेली बास देखने को मिलेंगे। कैमरॉन की बिलो-द-लाईन टीम में प्रोडक्शन डिज़ाईनर डायलन कोल और बेन प्रॉक्टर, एकेडमी अवार्ड विजेता फोटोग्राफी डायरेक्टर, रुसेल कारपेंटर, और एकेडमी अवार्ड विजेता कॉस्ट्यूम डिज़ाईनर डेबोरा एल स्कॉट हैं, तथा संगीत साईमन फ्रैंगलेन का है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button