राधा सनेह दरबार की सखियों ने गोपेश्वर गौशाला में मनाया उत्सव
गोपेश्वर गौशाला में गाय को गुड़ चारा खिलाकर बनाया उत्सव

लखनऊ : मलिहाबाद स्थित गोपेश्वर गौशाला में राधा सनेह दरबार एवं एकल महिला संस्था के संयुक्त तत्वाधान में राधा सखियों ने पहले गाय माता की सेवा कर हरा चारा, गुड़ खिलाकर गोपेश्वर हनुमान दर्शन, भोग लगाया ये जानकारी अध्यक्ष बिंदु बोरा ने दिया। उत्सव की शुरुआत महिलाओं ने गोपेश्वर हनुमान जी के दरबार में सखियों ने भजनों में गोपाल मुरलिया वाले नंदलाल मुरलिया वाले…श्री राधा रमण हरि बोल….गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो…हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे…श्री राम जय राम जय जय राम भजनों को गाकर भव्य विभोर होकर उत्सव मनाया।
इस अवसर पर अध्यक्ष बिन्दु बोरा, आदर्श गोयल, सीमा अग्रवाल, बीना गोयल, अंजना अग्रवाल, मीरा गोयल, दीपा चंद्रा, ज्योति अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, मीनू, नीलम अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, विभा जालान, वंदना, अमिता, अनिला, कुसुम अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सीमा गोयल, मृदुला अग्रवाल, राखी, पूजा, ज्योति अग्रवाल, सरोज गोयल, रेनू अग्रवाल, शशी अग्रवाल, अनुराधा बंसल उपस्थित रहीं।



