व्यापारियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं :संजय गुप्ता
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, खुजौली, गोसाईगंज इकाई का हुआ गठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले गोसाईगंज स्थित के एल मोटर्स कांपलेक्स में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले “व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” का आयोजन हुआ :व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन बैठक” में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा खुजौली एवं गोसाईगंज बाजार के व्यापारियों ने बैठक में हिस्सा लिया.
बैठक में सर्वसम्मति से व्यापारियों ने “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ,खुजौली, गोसाईगंज “इकाई का गठन किया
इस अवसर पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ संगोष्ठी में व्यापारियों ने वर्तमान में व्यापारियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर खुलकर चर्चा की तथा उनके निदान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा व्यापारी अर्थव्यवस्था की धुरी है, व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया. जाएगा, कोई भी व्यापारी अपने सम्मान और स्वाभिमान से समझौता ना करें, आदर्श व्यापार मंडल उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कदम पर सहयोग करेगा.
उन्होंने कहा व्यापारी सरकार के राजकोष को अपनी मेहनत से भरने का काम करता है लेकिन उसके बावजूद व्यापारियों को उचित सम्मान अभी भी नहीं मिल रहा है इसके लिए लगातार संघर्ष करना पड़ेगा.
इस अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, खुजौली ,गोसाईगंज” कमेटी का गठन किया गया.
कमेटी में मनोज कुमार त्रिपाठी को चेयरमैन, प्रमोद वर्मा को अध्यक्ष, रूपेंद्र सिंह को महामंत्री ,इंदल को कोषाध्यक्ष, राजेश कुमार पांडे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोकरन को संगठन मंत्री, अंकित वर्मा को प्रचार मंत्री चुना गया.
इसके अतिरिक्त गोसाईगंज बाजार में भी शीघ्र संगठन की कमेटी के गठन के लिए गोसाईगंज बाजार के वरिष्ठ एवं बुजुर्ग व्यापारी अशोक गुप्ता को प्रभारी ,दिनेश कुमार गुप्ता को सह प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा नियुक्त किया गया.
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ साकेत चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मोहम्मद आरिफ, नगर महामंत्री राजीव शुक्ला, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव, नगर मंत्री दिनेश यादव, भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल मुख्य रूप से शामिल रहे.



