उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पुलिस की उपस्थिति में बदमाशों के हौसले बुलन्द होना हैरत की बात:सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी

लखनऊ  | राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार की देख रेख में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहाँ पर आम नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर सके | राजधानी लखनऊ स्थित जिला जज के न्यायालय परिसर में अनुसूचित जाति जन जाति न्यायालय के भीतर कोर्ट पेशी पर पुलिस अभिरक्षा में आये हुए एक और मुल्जिम की हत्या हो गई.

साथ ही एक आठ वर्ष की बच्ची और उसकी माँ भी घायल हो गई | यही नहीं एक सिपाही के पैर में गोली लगी | हैरत की बात यह है कि जिस न्यायालय के अन्दर यह गोली काण्ड हुआ वहाँ कई पुलिस सिपाहियों की हमेशा उपस्थिति रहती है और मुल्जिम आदि भी पुलिस अभिरक्षा में आते हैं जिनके साथ भी कम से कम दो दो सिपाही रहते हैं |

उन्होंने कहा कि इतनी पुलिस की उपस्थिति में बदमाशों के हौसले बुलन्द होना हैरत की बात है | श्री त्रिवेदी ने कहा कि कानून व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की इस प्रकार धज्जियाँ उड़ने का दृश्य यह स्पष्ट करता है कि भाजपा सरकार की छाया में गुण्डे और बदमाश जेल में नहीं बल्कि स्वतंत्र घूम रहे हैं और जहाँ चाहें घटना को अन्जाम दे रहे हैं | उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर के सभी प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं और कई पुलिस वालों की ड्यूटी भी रहती है फिर भी असलहों का अन्दर जाना हैरत में डालता है |
प्रदेश मीडिया प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ही हमारे गृहमंत्री भी हैं और कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा के लिए भी जनता की निगाहें उन्हीं की ओर रहती हैं | विगत वर्षों में कई बार जनता के हाथों में सुरक्षा के नाम पर निराशा ही हाथ लगी है | उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश में कानून बच गया और व्यवस्था तहस नहस हो गई है |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button