उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

संस्कृति मंत्री ने किया श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव पोस्टर का विमोचन

लखनऊ, डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर की संस्था श्री राधा माधव सेवा संस्थान के पदाधिकारी भारत भूषण गुप्ता, धनश्याम अग्रवाल, राकेश साहू, अभिषेक खरे, अनुराग साहू ने संस्कृति एवम पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा 62 वे श्री माधव मंदिर वार्षिक उत्सव व श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया।

मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय है संस्कृति विभाग द्वारा आगामी श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवम श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए मदद करेगा।
महामंत्री अनुराग साहू ने बताया कि इस बार 62 वा श्री माधव मंदिर पांच दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से आयोजित किया जाएगा जिसको लेकर के तैयारी का दौर जारी है।
उपाध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत 17जून से 19जून श्री जगन्नाथ, माई सुभद्रा, भाई बलदेव भगवान के प्राण प्रतिष्ठा से शुरू होकर, 20जून को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव, शाम 4:30बजे शुरू होगी, 21 जून संत सम्मेलन एवम भंडारा का अयोजन किया जाएगा।
बिहारी लाल साहू, भारत भूषण गुप्ता, ओमकार जायसवाल, गोविंद साहू, माया आनंद, धनश्याम दास अग्रवाल, राकेश कुमार साहू, दिनेश अग्रवाल, दीपक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button