उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस – 2023 के अवसर पर एनसीसी कैडेटों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

लखनऊ : ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर की 64 उप्र वाहिनी एवं 63 उप्र वाहिनी एनसीसी, लखनऊ द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा हेतु शपथ का आयोजन किया गया । इस दौरान 64 उप्र वाहिनी एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल गौरव कार्की के नेतृत्व में 64 उप्र वाहिनी एनसीसी के एसएम भूपेन्द्र सिंह धामी, 63 एवं 64 उप्र वाहिनी एनसीसी के कैडेटों ने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु शपथ ली।

इस अवसर पर कर्नल गौरव कार्की द्वारा कैडेटों को पर्यावरण के प्रदूषित होने के कारण एवं प्रदूषित होने वाले कारणो से पर्यावरण को बचाने के तरीको की जानकारी भी दी गयी। एनसीसी कैडेटों को यह बताया गया कि मानव अपने स्वार्थ के कारण किस प्रकार संसाधनों का ज़रूरत से ज़्यादा उपभोग कर तथा अपनी लापरवाह आदतों की वजह से पर्यावरण को क्षति पहुँचा रहा है। एन0सी0सी0 कैडेटों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु समाज में जागरूकता फैलाने का आहवाहन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button