मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन एवं पर्यावरण दिवस पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया पौधरोपण

लखनऊ : पर्यावरण दिवस एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के मौके पर लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने आलमबाग स्थित गुरुद्वारा आलमबाग में पौधरोपण कर पर्यवारण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर आलमबाग गुरुद्वारे में सिक्खों के 6वें गुरू साहिब गुरू हरिगोबिन्द साहिब जी का प्रकाश पर्व भी मनाया गया। पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि सिखों के 6वें गुरु हरिगोविंद साहिब जी का जन्म गुरू की वडाली श्री अमृतसर साहिब में साहिब श्री गुरू अर्जुन देव जी के घर माता गंगा जी के यहाँ हुआ। आपने श्री अकाल तख़्त साहिब की स्थापना की व सिक्खों को मीरी-पीरी का सिन्द्धात देने के साथ ही दो कृपाण धारण की व सिक्खों को शस्त्र रखने का आदेश दिया।
इस अवसर पर सिक्ख मिशनरी कालेज की और से 21 मई को हुये धार्मिक परीक्षा के विजेताओं को पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने पुरुस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने गुरुद्वारे में मौजूद संगत को पर्यावरण दिवस एवं गुरू पर्व की बधाईयां देने के साथ ही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी के जन्मदिन पर भी संगत को बधाइयाँ देते हुये प्रदेश के विकास में उनके योगदान की प्रशंसा करते हुये सिक्खों के लिये की गयी सेवाओं के बारे में बताया।
पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया की ओर से संगत द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वस्थ्य व उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिये अरदास की गयी।
इस मौके पर पूर्व महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, केंद्रीय सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह जी , सरदार परविन्दर सिंह ( सदस्य अल्पसंख्यक आयोग) पार्षद पीयूष दीवान, सिमरन सिंह , हरीश कोहली, सरदार रतपाल सिंह गोल्डी मौजूद रहे।



