उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस पर साहित्य, पत्रकारिता, समाज सेवा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले हुए सम्मानित

निहारिका साहित्य मंच ने मां प्रकृति सम्मान समारोह का किया आयोजन, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ का लिया गया संकल्प

लखनऊ। निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया समाचार पत्र के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर “मां प्रकृति सम्मान समारोह” का आयोजन सौभाग्य मेंशन गोमती नगर में किया गया।

कार्यक्रम के आयोजनकर्ता पीएमडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कंट्री ऑफ इंडिया के प्रधान संपादक अब्दुल अजीज सिद्दीकी तथा निहारिका साहित्य मंच की संस्थापिका डॉक्टर रीमा सिन्हा ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मां और प्रकृति को समतुल्य मानते हुए उनके सम्मान में हम इस आयोजन को किया है।

इस अवसर पर पत्रकारिता समाज सेवा और साहित्य के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाले 42 लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि यह संस्था अभी मात्र 9 माह पुरानी है इससे पहले विश्व महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर शीरोज हैंगआउट गोमती नगर में ही एसिड अटैक विक्टिम महिलाओं को हमने सम्मानित किया था। हमारी संस्था का मुख्य फोकस साहित्य रहता है।

आज हम सब से यही अपील करते हैं कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने में, पेड़-पौधे को लगाने में बढ़-चढ़कर के भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में एनजीओ की लक्ष्मी सरोजा, चित्रा दास का विशेष सहयोग रहा।

स्वागत अध्यक्ष वीणा प्रसाद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन सैयद गुलाम हुसैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद प्रो. विभा प्रकाश ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही पदमश्री विद्या बिन्दु सिंह ने कहा कि पर्यावरण के प्रति हमको सदैव जागरूक और सचेत रहना चाहिए. प्रकृति को मां कहा गया है, हम उनके प्रति कृतज्ञ हैं. प्रकृति से ही जनम लेकर हम प्रकृति में वापस लौट जाते हैं. प्रकृति एक चिकित्सक भी है. लोक संस्कृति परंपराओं को भूलकर, प्रदूषण बढ़ाकर हम प्रकृति के साथ अत्याचार कर रहे हैं।
हमें प्रकृति द्वारा समय-समय पर दिए गए चेतावनी संदेशों को ध्यान में रखना चाहिए और अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहिए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने सम्मान पाने वाले सभी महानुभवों को बधाई दी और कहा कि हम सभी को सही और गलत का ज्ञान होता है, हम सब जानते हैं कि पेड़ नहीं काटने चाहिए पर जिस अनुपात में आज तेजी से पेड़ काट रहे हैं, उस अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो रहा है, विकास के नाम पर पेड़ों का लगातार कटना चिंताजनक है l
अमृतसर गुरुद्वारा कमेटी ने अपने श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में पौधे वितरित किए जो कि एक सराहनीय पहल है।
हमें पुरानी परंपराओं पर लौटना ही होगा और अगर नहीं लौटे तो हमारी आगे की पीढ़ियां हमारे गुनाहों का दंड पायेगी।


ऑक्सीजन की कमी और कीमत और महत्ता का एहसास तो हमें कोरोना महामारी के दौरान हो ही चुका है.
आज समाज के हर कार्यक्रम में महिलाओं की सहभागिता बहुत अधिक बढ़ी है. महिला सशक्तिकरण बहुत जरूरी है यही महिला मां के रूप में अगली पीढ़ी को जागरूक करके सकारात्मक संदेश देगी।
प्रकृति ने अपनी ओर से हवा और पानी जो कि जीवन के लिए बहुत उपयोगी और आवश्यक है वह सब हमको निशुल्क दिया है, हमें प्रकृति के प्रति क्रितग्य होना चाहिए और उसकी रक्षा के लिए सदैव सजग, जागरूक होना चाहिए।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि अब्दुल वहीद ने कहा कि आने वाली नस्लों की बेहतरी के लिए हम पर्यावरण की रक्षा के अभी से सजग हो जाएं और आपने जीवन के खास मौके पर पेड़ लगाकर नई पीढ़ी को अमूल्य उपहार प्रदान करें।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने लोक गीतों और अपनी रचनाओं के माध्यम से पर्यावरण के प्रति जागरुक किया।

सम्मानित हुई विभूतियों में साहित्य के क्षेत्र में डॉ. चंद्रावती,डॉ. विभा प्रकाश,डॉ. अलका गुप्ता प्रियदर्शिनी,रश्मि लहर,प्रीति तिवारी ‘वसुंधरा’,देव कृष्ण गुप्ता,सौरभ पाण्डेय,सरिता सिंह,ऋषि राज गुप्ता,प्रतिभा सिंह,प्रतिभा श्रीवास्तव,विनय श्रीवास्तव हैं.

समाज सेवा के क्षेत्र में  लक्ष्मी सरोजा इंजेती,सविता वर्मा,चित्रा दास,एकता टेकवानी,ज़मील मालिक(ब्यूरो चीफ कामरान एक्सप्रेस ), शबाब नूर(सम्पादक SB न्यूज़ ),सैयद गुलाम हुसैन(ब्यूरो चीफ ) ,रुबा ख़ान(सम्पादक -कामरान एक्सप्रेस ) ,आलोक राजा(पत्रकार) ,आरिफ़ मुकीम( छायाकार ) ,ज़ुबैर अहमद(वरिष्ठ पत्रकार, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सदस्य ) ,जितेन्द्र कुमार खन्ना(वरिष्ठ पत्रकार), तौशिफ हुसैन(पत्रकार ), जावेद बेग(छायाकार ), एन. आलम(सम्पादक जनतंत्र प्राइम भारत ), परवेज़ अख्तर(संवाददाता -कंट्री ऑफ इण्डिया ), मोहम्मद शादाब(पत्रकार ), अज़ीम हुसैन(पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ), नज़म एहसन( NPTI के राष्ट्रीय अध्यक्ष ),ममता दुबे -भजन,मोनी मिश्रा -समाजसेविका,प्राप्ति मिश्रा -समाजसेविका,विशिष्ट अतिथि  अब्दुल वहीद(उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री, एवं वरिष्ठ पत्रकार ),करुणा पाण्डेय -समाजसेविकारा,धा बिष्ट -समाजसेविका मोहम्मद अली साहिल -वरिष्ठ साहित्यकार, मुख्य अतिथि  विद्या बिंदु सिंह -वरिष्ठ साहित्यकार, राष्ट्रपति पदक से सम्मानित, पदद्मश्री नरेंद्र श्रीवास्तव सूचना आयुक्त थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button