दिल्ली भाजपा ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
दिल्ली सरकार ने क्या किया है दिल्ली की जनता समीक्षा करे ?: भाजपा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके शासन के 9 सफल वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनायें दीं और मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में किये जा रहे विकास कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली वालों की ओर से आभार प्रकट किया। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने प्रवक्ता हरीश खुराना और मीडिया रिलेशन विभाग के सह-प्रमुख विक्रम मित्तल की उपस्थिति में पत्रकार वार्ता का संचालन किया।
दिल्ली भाजपा नेताओं ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली के विकास कार्यों को रखा है, दिल्ली सरकार ने क्या किया है, दिल्ली की जनता समीक्षा करे?
वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि भारत को आजाद हुये 76 वर्ष हो गये हैं, हम किसी भी पूर्व प्रधानमंत्री के प्रति कोई असम्मान नहीं रखते पर अपने 9 वर्ष के कार्यकाल में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व क्षितिज पर भारत की छवि इतनी प्रबल बना दी है कि आज सम्पूर्ण भारत यह देख कर गौरवान्वित हो उठता है जब रूस, अमेरिका, इंग्लैंड जैसे देशों के शासनाध्यक्ष आगे बढ़कर मोदी जी से गले मिलते हैं। हाल ही में जब एक टापू राष्ट्र पपुआ न्यू गिनिया के प्रधानमंत्री ने श्रद्धा के साथ मोदी जी के चरण स्पर्श किये तो हर भारतीय को मोदी जी की उत्कृष्ठ अंतर्राष्ट्रीय छवि पर गर्व महसूस हुआ।
दिल्ली में यूं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनेकों विकास कार्य किये हैं जिनका हम विवरण दिल्ली वालों के समक्ष आज रख रहे हैं पर मैं सबसे पहले राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ करने के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करता हूँ। आज हम जब भी हम नई दिल्ली के कर्तव्य पथ के पास से गुजरते हैं तो हमें देश के प्रति कर्तव्यों का बोद्ध होता है। इसी तरह इंडिया गेट परिसर में बने वार मेमोरियल और वहीं पास में लगाई गई नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा हर भारतीय के भारतीय सेना के प्रति सम्मान को बढ़ाती है।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन 9 वर्षों में जहां दिल्ली के विकास के लिये काम किया है तो वहीं 2020 से 2022 के कोविड काल के दौरान दिल्ली के गरीबों को जो मानवीय सहायता दी वह सदैव दिल्ली वालों के लिये स्मरणीय बनी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने अपने कार्यकाल में दिल्ली वालों को शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्रदूषण, जनहितकारी योजनाओं आदि दैनिक जीवन से जुड़े हर क्षेत्र में लाखों करोड़ रूपये की लागत से विकास किया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गत 9 वर्ष में दिल्ली को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने लगभग 20 केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये हैं, कोविड काल में बनाये विशेष अस्पतालों के अलावा, एम्स, सफदरजंग, आर.एम.एल अस्पताल आदि अस्पतालों का विस्तार, दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती फेम योजना की इलेक्ट्रानिक बसें, मेट्रो के चैथे चरण का विस्तार, दिल्ली के वायु प्रदूषण को कम करने के लिये कूड़े के पहाड़ों की सफाई, दिल्ली में तीसरे रिंग रोड का निर्माण, प्रगति मैदान टनल, धौलाकुआं, महिपालपुर, मेरठ एक्सप्रेस वे, ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफरियल रोड, दिल्ली ही नहीं पूरे एनसीआर की कायाकलप कर रहे हैं। दिल्ली के पुराने विकास प्रतीक प्रगति मैदान परिसर का भी मोदी सरकार ने जीणोद्धार कराया है और द्वारका में बन रहे कन्वेंशन सेन्टर एवं ओलम्पिक स्तर का स्टेडियम दिल्ली को विश्व मानचित्र में एक नया स्थान देंगे।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि मैंने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में किसी भी केन्द्र सरकार को दिल्ली के विकास के लिये ऐसे समर्पण से काम करते नहीं देखा जैसा मोदी सरकार ने गत 9 वर्ष में किया है।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा गत 9 वर्ष में दिल्ली के विकास के लिये किये गये 29 प्रमुख कार्य बिन्दु प्रस्तुत करते हुये कहा कि जहां एक ओर मोदी सरकार ने दिल्ली में विकास की ब्यार बहाई है वहीं दूसरी ओर दिल्ली की महिलाओं, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये भी अनेक योजनायें प्रस्तुत की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा दिल्ली में अनधिकृत कालोनियों के नियमितिकरण के साथ ही उनमें मकानों की रजिस्ट्री पंजीकरण प्रक्रिया चालू कर आम नागरिकों के जीवन में खुशियां ला दीं।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि हम चाहें तो दिल्ली के लिये मोदी सरकार द्वारा किये गये 100 से अधिक विकास कार्यों, जनहितकारी कार्यों का लेखा जोखा जनता के समक्ष रख सकते हैं पर आज में दिल्ली की जनता के समक्ष एक 29 सूत्री विकास कार्य बिन्दु सूची जनता के समक्ष रख रहा हूँ जो दिल्ली के हर नागरिक के जीवन को किसी न किसी प्रकार से सार्थक परिवर्तन देती है।
उन्होंने कहा कि अकेले इस वित्तीय वर्ष में मोदी सरकार ने दिल्ली के विकास में विभिन्न मदों जैसे हाईवेज बनाने के लिये 60 हजार करोड़ रूपये, अस्पतालों को दिये 8 हजार करोड़ रूपये, दिल्ली पुलिस के लिए 10355 करोड़ रूपये, डीडीए के लिये 7643 करोड़ रूपये, एनडीएमसी के लिये 4743 करोड़ रूपये, मेट्रो के विस्तार के लिये 13000 करोड़ रूपये, विश्वविद्यालयों के लिये 3000 करोड़ रूपये, पेंशन योजना के लिये 3700 करोड़ रूपये, दिल्ली केंटोनमेंट बोर्ड 450 करोड़ रूपये, दिल्ली सरकार को दिये टैक्स के 951 करोड़ रूपये आदि में लगभग 1.5 लाख करोड़ रूपये का योगदान दिया है।
रामवीर सिंह बिधूड़ी ने 29 सूत्री विकास कार्यों की बिन्दु सूची रखते हुये कहा कि इस सूची को रखते हुये जहां मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूँ वहीं मैं मानता हूँ कि दिल्ली का हर नागरिक आज 2014 और 2019 में मोदी सरकार चुनने के अपने फैसले पर फक्र करता होगा।
1 ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेयिल रोड: कुल बजट 12 हजार करोड़ रुपए, दिल्ली सरकार ने 3700 करोड़ रुपया देना था लेकिन इनकार कर दिया।
2 प्रगति मैदान टनल: कुल बजट 928 करोड़ का था, दिल्ली सरकार ने 20 फीसदी देना था लेकिन इनकार कर दिया।
3 हाईवेज के लिए 60 हजार करोड़ रुपये: दिल्ली में फ्लाई ओवर और हाईवे के निर्माण के लिए 60 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं पर काम चल रहा है
4 दिल्ली में तीसरा रिंग रोड एवं अन्य हाइवे प्रोजेक्ट: 76 किलोमीटर लंबा अर्बन एक्सटेंशन रोड यानी तीसरा रिंग रोड बनने से भारी वाहनों का दिल्ली में आना बहुत कम हो जाएगा। इस पर एक बड़ा ब्रिज, 26 छोटे ब्रिज, 27 फ्लाईओवर, 11 अंडरपास और 17 पैदल यात्री सब-वे बनाए जा रहे हैं।
ऽ वसंत कुंज से गुरुग्राम तक 6 किमी लंबी सुरंग का निर्माण शुरू। धौला कुआं से गुड़गांव के बीच फ्लाई ओवर जोड़कर 10 लेन का हाईवे बनाया जाएगा।
ऽ 11 मूर्ति से दिल्ली एयरपोर्ट तक 10 किमी. लंबी टनल बनाने की योजना पर काम चल रहा है, 10 मिनट में पहुंचा जा सकेगा।
ऽ दिल्ली से मेरठ का हाईवे पहले ही बन चुका है और अब केवल 40 मिनट में मेरठ पहुंचना संभव हो चुका है।
ऽ अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस वे से वैष्णो देवी की यात्रा बहुत ही सुगम हो जाएगी।
ऽ अक्षरधाम से सहारनपुर तक का नेशनल हाईवे भी तेजी से बन रहा है जो अगले साल तक पूरी तरह चालू हो जाएगा। इससे हरिद्वार जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी दिल्लीवालों को मिलने के लिए लगभग तैयार है।
ऽ दिल्ली से दौसा होते हुए जयपुर जाने के लिये नया एक्सप्रेसवे भी बन चुका है जो आगे चलकर मुंबई हाईवे से जुड़ रहा है।
ऽ कालिंदी कुंज से मुंबई हाईवे तक 6 लेन का नया हाईवे भी बनाया जा रहा है।
5 रीजनल रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम: दिल्ली से मेरठ तक तक रेपिड रेल ट्रांसपोर्ट सिस्टम। कुल बजट 30270 करोड रूपये़, 50 फीसदी केंद्र सरकार ने दिया है, दिल्ली सरकार ने 12.5 फीसदी योगदान देना था, लेकिन देने से इनकार कर दिया।
6 ईको पार्क: 884 एकड़ में दुनिया का सबसे बड़ा इको पार्क जिसमें जंगल सफारी, झीलें, ओपन जिम, चिड़ियाघर, योगा, साइकिल ट्रेक, जॉगिंग वगैरह की सुविधा होगी, अमेरिका में अब तक सबसे बड़ा ईको पार्क 842 एकड़ में है। कुल बजट 343 करोड़ रुपए।
7 नये केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय: दिल्ली में 20 केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय स्वीकृत किये गये हैं।
8 भारत वंदना पार्क: राजधानी दिल्ली में मिनी इंडिया के तौर पर डिवेलप किया जाने वाला भारत वंदना पार्क देश का सबसे भव्य पार्क होगा। द्वारका सेक्टर-20 में 200 एकड़ में फैला यह पार्क दिल्ली का टूरिस्ट स्पॉट बनेगा। कुल बजट 524 करोड़ रुपये।
9 द्वारका इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर: द्वारका के सेक्टर 20 में इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर का निर्माण चल रहा है। यह सेंटर 89 हेक्टेयर में बन रहा है और यह ऐसा सेंटर होगा जहां सभी सुविधाएं जैसे ऑडिटोरियम, पांच सितारा होटल आदि एक ही छत के नीचे होंगे. एयरपोर्ट, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली मेट्रो और अर्बन एक्सटेंशन रोड को भी एक्सपो सेंटर से जोड़ा जा रहा है। कुल बजट 25 हजार करोड़ रुपए।
10 दिल्ली का नया पुलिस हैड क्वार्टर: जयसिंह रोड पर दिल्ली का नया पुलिस हैड क्वार्टर काम कर रहा है। कुल बजट 1095 करोड़ रूपये।
11 कर्तव्य पथ: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राजपथ को कर्तव्य पथ में बदल दिया क्योंकि नाम बदलने का फैसला राजशाही के दंभ की बजाय मातृभूमि की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। 608 करोड़ रुपए कर्तव्य पथ पर खर्च किये गये। कर्तव्य पथ पर मोदी जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी किया। यह प्रतिमा स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान के लिए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
12 नेशनल वार मेमोरियल: नेशनल वार मेमोरियल एक ऐसा स्मारक है, जोकि अपने सशस्त्र बलों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली के इंडिया गेट के पास के क्षेत्र में बनाया गया है। फरवरी 2019 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। कुल बजट 176 करोड़ रुपए।
13 नेशनल पुलिस मेमोरियल: देश के लिए शहीद हुए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों की याद में चाणक्यपुरी में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का 21 अक्टूबर 2018 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। साथ ही राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में संग्रहालय भी है जिसमें संसद पर व मुंबई में हुए आतंकी हमले के शहीदों के नाम दर्ज हैं। कुल बजट 54 करोड़ रुपए।
14 प्रगति मैदान कनवेंशन सेंटर: दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भव्य कन्वेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इस कन्वेंशन सेंटर में एक वीआइपी लाउंज, 900 लोगों की क्षमता वाले दो ऑडिटोरियम व डाइनिंग रूम भी बनाए जा रहे हैं। कुल लागत 2500 करोड़ रुपए।
15 दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक बसों की सौगात: केंद्र सरकार ने दिल्ली को 400 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं जिनमें से 300 बसें डीटीसी को इंट्रा-सिटी के लिए और 100 दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पारेशन के लिए हैं। अब ये बसें भी डीटीसी ही चलाएगी। कुल लागत लगभग 1000 करोड़ रुपए।
16 2100 नये बेड केंद्रीय अस्पतालों में बढ़ाये गये हैं: पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार के अस्पतालों में 2100 से ज्यादा बेड और बढ़ाये गये हैं।
17 जहां झुग्गी वहीं मकान: प्रधानमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत दिल्ली में गरीबों को झुग्गी की जगह पर ही मकान दिए जा रहे हैं।
ऽ कालकाजी में 3000 फ्लैट दिए गए हैं जिनकी कुल लागत 215 करोड़ रूपये रही।
ऽ जेलरवाला बाग में 176 करोड़ रुपये की लागत से 1675 फ्लैट्स बनाये गए।
ऽ कठपुतली कॉलोनी में 200 करोड़ रुपये से 2800 फ्लैट्स बनाये गए हैं।
18 डी.डी.ए. के प्रमुख कार्य:
ऽ दिल्ली में साइकिल वेः कुल बजट 36 करोड़ रूपये।
ऽ कड़कड़डुमा में विकास का हबः कुल बजट 1167 करोड़ रूपये।
ऽ नरेला फ्लाई ओवरः कुल बजट 378 करोड़ रूपये।
ऽ यमुना के किनारे 12 डायवरसिटी पार्क बनाये जा रहे हैं और यमुना के किनारों का सौंदर्यीकरण किया रहा है जिस पर कुल 600 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे हैं।
19 यमुना की सफाई: जब श्री नितिन गडकरी जल मंत्री थे तो यमुना की सफाई के लिए उन्होंने 6000 करोड़ रुपए दिये। श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी दिल्ली को यमुना की सफाई के लिए 2419 करोड़ रुपए दिए।
20 एनडीएमसी के सफाईकर्मियों के लिए बनाए फ्लैट्स: प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में व गृह मंत्री जी के मार्गदर्शन में एनडीएमसी के सफाईकर्मियों व अन्य कर्मचारियों के लिए अलीगंज, नई दिल्ली में 200 फ्लैट्स और पुष्प विहार में 120 फ्लैट्स एनडीएमसी ने बनाये जिस पर 82 करोड़ रुपये खर्च हुए।
21 गरीबों को राशन: दिल्ली के 73 लाख गरीबों को कोरोना काल की अवधि में 270 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आठ किलो गेहूं और 2 किलो चावल मुफ्त उपलब्ध करवाया गया। वर्तमान में भी हर महीने इन 73 लाख लोगों को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल उपलब्ध करवाया जा रहा है जिस पर केंद्र सरकार हर महीने 135 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। कुल खर्च लगभग 6500 करोड़ रुपये।
22 प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के बैंक/डाकघर खाते में सीधे 5000 रुपए (तीन किश्तों में) के नकद प्रोत्साहन के साथ एक केंद्र प्रायोजित डीबीटी योजना है। दिल्ली में अब तक एक लाख से ज्यादा महिलाएं इस योजना का लाभ उठा चुकी हैं।
23 प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत दिल्ली में 1 लाख 42 हजार से ज्यादा महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया।
24 प्रधानमंत्री जन औषधि योजना: प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के अंतर्गत अब तक दिल्ली में कुल 388 जन औषधि केंद्र खोले जा चुके हैं। इन केंद्रों पर जनता को 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं।
25 मुफ्त वेक्सीनेशन: केंद्र सरकार ने राज्यों को कोरोना वेक्सीनेशन के लिए 19675 करोड़ रुपए खर्च किए जिनमें दिल्ली के तीन करोड़ 70 लाख लोगों को फ्री वेक्सीनेशन की डोज दी गई।
26 दुकानों को फ्रीहोल्ड किया गया: दिल्ली में 50 हजार दुकानों को फ्री होल्ड कर दिया गया।
27 अनधिकृत कॉलोनियों में मालिकाना हक: दिल्ली में अनधिकृत कॉलोनियों के लोगों का बरसों पुराना सपना पूरा करके उन्हें मालिकाना हक दे दिया है।
28 खोखा पटरी वालों को आर्थिक सहायता: लगभग 55 हजार खोखा पटरी वालों को 10 हजार रुपए की सहायता देकर उन्हें अपने पांवों पर खड़ा होने में मदद की है।
29. डाॅ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में निर्माण: केन्द्र सरकार ने दिल्ली में अलीपुर रोड़ एवं जनपथ पर भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में दो मेमोरियल का निर्माण कराया है जो जन आकर्षण का केंद्र बन गये हैं।
–



