उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कांग्रेस कार्यालय में राजीव गांधी जी के 32वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

राजीव गांधी 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता थे :चौ. अनिल कुमार

नई दिल्ली: आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में राजीव जी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने प्रातः अपने प्रिय नेता राजीव जी के समाधि स्थल वीर भूमि पर भी श्रद्धाजंलि दी।


इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ.अनिल कुमार के साथ राजीव जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले प्रमुख नेताओ में DPCC संचार विभाग के अध्यक्ष / पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज, DPCC के उपाध्यक्ष / पूर्व विधायक श्री जय किशन, पूर्व विधायक  विजय लोचव, डॉ नरेश कुमार, जिलाध्यक्ष  सतबीर शामिल शर्मा, धरम पाल चंदेला,  आदेश भारद्वाज, सुनील कुमार,  हिदायतुल्लाह सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता ने भी राजीव जी को श्रद्धांजलि दी।

चौ.अनिल कुमार ने कहा कि राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बने जिनकी दूरदर्शी और परिपक्व सोच की नीतियों ने भारत को वैश्विक स्तर पर तकनीकि क्षेत्र में बराबरी पर लाकर खड़ा किया। आज विश्व में भारत को कम्प्यूटरीकृत तकनीक में आधुनिकता और डिजीटल स्वरुप में जो उच्च स्थान मिला है जिसकी आधारशिला राजीव गांधी ने अपने प्रधामंत्रीत्व काल में रख दी थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा की केन्द्र सरकार देश की सम्पति को बेचने और वगीकृत विभाजन की सोच रखती है, जबकि राजीव जी यह मानते थी कि राष्ट्र की एकता और अंखडता से बढ़कर कुछ भी नही है, क्योंकि भारत अविभाज्य है।
चौ. अनिल कुमार ने कहा कि राजीव जी 21वीं सदी के आधुनिक भारत के निर्माता थे। राजीव जी ने शिक्षा के विकास और संचार व तकनीकी क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाकर देश की प्रगति में अमिट योगदान दिया। राजीव जी ने 18 वर्ष के युवा को मतदान का अधिकार देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदार बनाया तथा गांवों को शासन में प्राथमिकता देने हेतू पंचायती राज की शुरुआत की। राजीव जी ने महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को संसद, विधानसभा और रोजगार में 33 प्रतिशत के आरक्षण का अधिकार दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजीव जी ने देश की युवा शक्ति को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार मुहैया कराने लिए हमेशा प्रयासरत रहे और उन्होंने जवाहर रोजगार योजना की शुरुआत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button