सैमसंग ने काम ऑनबोर्डिंग के साथ बिल्ट-इन आईओटी -हब, वीडियो कॉलिंग, वन बिलियन ट्रू कलर्स और फ्लैगशिप टीवी के कई अन्य फीचर्स के साथ लॉन्च किया
क्रिस्टल 4के आईस्मार्ट यूएचडी टीवी 2023 का नया लाइनअप

लखनऊ : भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने भारत में अपने क्रिस्टल 4के आईस्मार्ट यूएचड टीवी का नया लाइनअप लॉन्च करने की घोषणा की जो आधुनिक तकनीक और अफोर्डेबिलिटी का बेहतरीन संगम प्रस्तुत करता है। यह रेंज काम ऑनबोर्डिंग के साथ बिल्ट-इन आईओटी -हब, ब्राइटनेस एडजस्टमेंट के लिए आईओटी सेंसर, स्लिमफिट कैमरे के साथ वीडियो कॉलिंग और फ्लैगशिप टीवी के कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है। यह रंगों के एक अरब शेड्स के साथ एक ऐसा बेजोड़ दृश्य अनुभव पेश करती है जो एकदम स्पष्ट क्वालिटी की तस्वीरों और इनोवेटिव स्मार्ट फीचर्स को एक साथ लाकर मोहक होम एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस पेश करती है। अमेजॉन, फ्लिपकार्ट और सैमसंग शॉप जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध यह नया लाइनअप अपने बजट में अत्याधुनिक टीवी इनोवेशन का अनुभव प्राप्त करने की राह देख रहे उपभोक्ताओं के लिए एक खरीदारी का एक सटीक मौका है। 33,990 रुपये की कीमत से शुरू होने वाला यह नया लाइनअप इस तरह तैयार किया गया है। यह क्रिस्टल प्रोसेसर 4के के साथ दर्शकों के कंटेंट देखने के अनुभव का स्तर ऊंचा कर देता है जिसके कारण लो-रिजॉल्यूशन का कंटेंट भी बेहतर हो जाता है और मुग्ध कर देने वाले डिस्प्ले, मन मोह लेने वाली आवाज और स्मार्ट फीचर्स के बेहतरीन मिश्रण के साथ रंगों को उन्नत कर देता है। इनके अलावा परकलर के कारण विशाल रेंज के रंगों को प्रदर्शित कर यह टीवी एक मोहक दृश्य अनुभव करने के लिए अधिकतम संभव पिक्चर परफॉर्मेंस दे पाता है।
सैमसंग इंडिया के कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक बिजनेस में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट मोहनदीप सिंह ने कहा, “उत्कृष्ट इन-होम एंटरटेनमेंट की अभूतपूर्व मांग देखी जा रही है, जहां आधुनिक भारतीय उपभोक्ता अद्भुत पिक्चर क्वालिटी, मोहक आवाज, एक बेजोड़ गेमिंग अनुभव, और ऐसी तकनीक चाहते हैं जो उन्हें बेहद आसानी से उन्हें एक कनेक्टेड जिंदगी जीने में मदद कर सके। हमारा नया क्रिस्टल 4के आईस्मार्ट यूएचडी टीवी न सिर्फ इन आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि काम ऑनबोर्डिंग के साथ बिल्ट-इन आईओटी -हब, स्लिमफिट कैम के साथ वीडियो कॉलिंग, एक सिनेमाई 3D श्रव्य अनुभव के लिए ऑब्जेक्ट ट्रैकिंग साउंड लाइट जैसे प्रीमियम फ्लैगशिप फीचर, और काफी कुछ पेश करता है। हमें पूरा भरोसा है कि नवीनतम लाइनअप को हमारे उपभोक्ताओं का प्यार मिलेगा और टीवी सेगमेंट में हमारी अग्रणी स्थिति को और मजबूत करेगा,” ।
अपने परिजनों और सहकर्मियों के साथ वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े रहने की आधुनिक दौर की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्रिस्टल 4के आईस्मार्ट यूएचडी टीवी की नई रेंज स्लिमफिट कैम के साथ वीडियो कॉलिंग फीचर से लैस है। उपभोक्ता इस्तेमाल करने में आसान स्लिमफिट कैम (टीवी वेबकैम) के साथ टीवी स्क्रीन पर वीडियो कॉलिंग या वेब कॉन्फ्रेंसिंग का आनंद ले सकते हैं, जिसे डिजाइन या दृश्य अनुभव से समझौता किए बिना टीवी के साथ जोड़ा जा सकता है।
नया लाइनअप काम ऑनबोर्डिंग फीचर के साथ बिल्ट-इन आईओटी हब और रोशनी के मुताबिक ब्राइटनेस को अपने आप एडजस्ट करने के लिए आईओटी -इनेबल्ड सेंसर के साथ आता है। काम ऑनबोर्डिंग बहुत सहजता से तमाम उपकरणों को आपस में जोड़ देता है ताकि आप आसानी से उन्हें नियंत्रित कर सकें। इनमें न सिर्फ सैमसंग के बल्कि अन्य उपकरण और आईओटी डिवाइसेज भी शामिल हैं।


