उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सनातन धर्म एक स्वच्छ और निर्मल नदी की तरह है इसकी धारा हमेशा बहती रहेगी: किरीट भाई महाराज

लखनऊ: शनिवार, बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में आयोजित दो दिवसीय भगवत नाम पर चर्चा कार्यक्रम परम पूजनीय किरीट भाई जी महाराज जी कहा कि सनातन धर्म एक स्वच्छ और निर्मल नदी की तरह है इसकी धारा हमेशा बहती रहेगी। यह धर्म हिन्दू धर्म का सर्वक्षेष्ठ धर्म है ।

महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि गोमती तट पर स्थित दो दिवसीय भगवत नाम पर चर्चा कार्यक्रम के आयोजन 20-21 मई को शाम करीब आठ बजे तक खाटू श्याम मन्दिर गोमती तट पर होगा।
श्री भाई जी को सुनने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई गणमान्य कार्यक्रम स्थल पर मौजू रहे है।
किरीट भाई कहा कि सनातन धर्म की बौद्धिक रीति हमारे वेदो में निहित है। बिना धर्म के समाज और देश का कल्याण सम्भाव नही है। उन्होने यह भी कहा कि वेद का मूल अर्थ ज्ञान है और ज्ञान का मतलब सीधे परमात्मा से है। वेद हमारे जीवन शैली के अनुरूप है। उन्होने खाटू श्याम मन्दिर बाबा श्याम के बारे में बताते हुए कहा कि ऐसा माना जाता है कि हमारे इष्ट भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद है कि कलयुग में बीर बर्बरीक की पूजा हमारे अनुरूप की जायेगी। इसी आशीर्वाद की परम्परा युगो-युगो तक चलती आयी है और आने वाले समय में भी रहेगी दो शाम श्याम के नाम कार्यक्रम की जानकारी के दौरान
उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या मे भक्त पधारे और पुण्य के भागीदार बन सकते है। इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, वीरेंद्र अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, खन्नु, पंकज मिश्रा, आदित्य अग्रवाल, गोविन्द राय अग्रवाल, अविल गुप्ता, अनिल अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, भारत भूषण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विनोद सिंघल, अनिल गुप्ता, संजीव अग्रवाल, प्रदीप बंसल, आर्यन शुक्ला, अरविन्द गर्ग, रत्नेश गोयल, लोकेश अग्रवाल कृष्ण वत्स नेहा समेत दर्जनो लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button