26 मई को देश भर के सिनेमाघरों में होगी रिलीज़ फ़िल्म ‘प्यारा कुल्हड़’

Ñmलखनऊ : ‘प्यारा कुल्हड़’ एक ऐसी मज़ेदार फ़िल्म है जिसमें दर्शकों को हर तरह का मसाला देखने को मिलेगा. फ़िल्म में एक्शन है, रोमांस है और कॉमेडी का भी भरपूर तड़का है. फ़िल्म का ट्रेलर बेहद जानदार है और रिलीज़ होते ही ये ट्रेलर लोगों को ख़ासा पसंद भी आ रहा है. अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित और प्रेम चंद्रा सिंह द्वारा निर्मित इस फ़िल्म के गाने भी सुरीले और कर्णप्रिय हैं जो फ़िल्म की कसी हुई कहानी को आगे बढ़ाने का काम करते हैं.
उल्लेखनीय है फ़िल्म में हीरो का रोल निभा रहे अभिनेता मानस नागुलापली की यह पहली हिंदी फ़िल्म है और इससे पहले उन्होंने कई बेहतरीन तेलुगू फ़िल्मों में अभिनय कर अपनी पहचान बनाई है. ग़ौरतलब है कि अप्सरा रानी भी तेलुगू फ़िल्मों की स्टार हैं, मगर इससे पहले उन्होंने कई हिंदी फ़िल्मों में काम किया है जिसमें रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में काम करना शामिल है.
ग़ौरतलब है कि लोगों में ‘प्यारा कुल्हड़’ को देखने के लिए अभी से ख़ासी उत्सुकता देखी जा रही है. फ़िल्म के निर्देशक अभिषेक चड्ढा के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में ‘कुल्हड़’ का मतलब एक मासूम शख़्स होता है. निर्देशक ने फ़िल्म के टाइटल के बारे में जानकारी देते हुए आगे बताया कि एक दिन वे और फ़िल्म के निर्माता एक गन्ने के जूस की दुकान पर बैठे हुए थे जहां पर बातों-बातों में दोनों को ‘प्यारा कुल्हड़’ नामक शीर्षक सूझा. निर्देशक ने बताया कि फ़िल्म का हरेक पहलू देखने लायक है और फ़िल्म से जुड़े हर कलाकार और हरेक सदस्य ने एक उम्दा फ़िल्म बनाने के लिए जी जान से मेहनत की है.
फ़िल्म के निर्देशक का कहना है कि उन्हें इस फ़िल्म की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम करने और इसे निर्देशित करने में चार साल का समय लग गया. उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जिस तरह से ट्रेलर को प्रतिसाद दिया है, उससे साफ़ है कि दर्शकों में फ़िल्म देखने के लिए ख़ासी उत्सुकता है और जब यह फ़िल्म 26 म ई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी तो बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे.
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के गाने के लॉन्च के मौके पर अपने दौर के जाने-माने कलाकार प्रेम चोपड़ा और एक उम्दा अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान रखनेवाले शाहबाज़ ख़ान भी फ़िल्म की टीम को सपोर्ट करने के लिए वहां मौजूद थे.
इस फ़िल्म में ‘बैडमैन’ के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर एक बड़े बिज़नेस टायकून और अप्सरा के पिता के रोल में नज़र आएंगे. फ़िल्म में मुकेश खन्ना का भी एक अनदेखा अंदाज़ दखने को मिलेगा.
[20/05, 7:01 pm] Arif मुकेम्म,: उन्नत सांख्यिकीय डेटा विश्लेषण” पर ऑनलाइन कार्यशाला
लखनऊ। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल एजुकेशन, लखनऊ एवं “साइंस टेक इंस्टीट्यूट संचालित मनराज कुंवर सिंह एजुकेशनल सोसाइटी, लखनऊ” ने संयुक्त रूप से आज “SPSS का उपयोग करके उन्नत सांख्यिकीय डेटा विश्लेषण” पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया।
श्रीमती श्वेता सिंह (अध्यक्ष, एम के यस एजुकेशनल सोसाइटी लखनऊ, यूपी) ने कहा कि यह ऑनलाइन कार्यशाला प्रतिभागियों को सामाजिक विज्ञान (एसपीएसएस) सॉफ्टवेयर के लिए सांख्यिकीय पैकेज का उपयोग करके उन्नत सांख्यिकीय तकनीकों की व्यापक समझ प्रदान करेगी।
डेटा संचालित निर्णय लेने के बढ़ते महत्व के साथ, विभिन्न क्षेत्रों में शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों और पेशेवरों के लिए सांख्यिकीय विश्लेषण में दक्षता महत्वपूर्ण हो गई है , और इन्ही सब कारणों से इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेशल एजुकेशन, लखनऊ एवं “साइंस टेक इंस्टीट्यूट, लखनऊ” ने संयुक्त रूप से इस कार्यशाला का आयोजन किया है। इस कार्यशाला में लगभग 250 प्रतिभागी शामिल हुए।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को SPSS का उपयोग करके उन्नत सांख्यिकीय विधेषण करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना है, जो व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सॉफ़्टवेयर पैकेज है जो अपनी मजबूत डेटा विश्लेषण क्षमताओं के लिए जाना जाता है। इस सात दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला में डॉ अनूप कुमार (एसजीपीजीआई, लखनऊ), डॉ एस के यादव (बी बी ऐ यू, लखनऊ) तथा डॉ मनोज कुमार (जे एन यू नई दिल्ली) ने भाग लिया, साथ ही प्रतिभागियों को लेक्चर देकर महत्त्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की।



