उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रविवार को चंदन नगर , आलमबाग में “व्यापारी संगोष्ठी करेगा 

नई इकाई का होगा गठन, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में रविवार को आलमबाग बस अड्डे के सामने स्थित होटल होम इन में “व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया है.

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा एवं नगर महामंत्री मोहित कपूर द्वारा जानकारी दी गई चंदननगर आलमबाग के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रविवार को एकजुट होंगे. उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले रविवार शाम 4:30 होटल होम इन में “व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन कार्यक्रम” का आयोजन किया गया है.

व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे तथा चंदन नगर, आलमबाग के व्यापारी उन्हें संगोष्ठी के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे तथा गठन कार्यक्रम में सर्वसम्मति से “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, चंदन नगर, आलमबाग” इकाई का गठन किया जाएगा.
प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ने बताया व्यापारी संगोष्ठी एवं गठन कार्यक्रम में चंदन नगर एवं आसपास की सभी बाजारों के व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल होंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button