उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पीएनबी के मुनाफे में उछाल, वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 473.6 फीसदी बढ़ा

लखनऊ : सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में जबरदस्त शुद्ध लाभ अर्जित किया है। 31 मार्च 2023 को समाप्त चौथी तिमाही में पीएनबी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 473.6 फीसदी बढ़कर 1159 करोड़ जा पहुंचा है। बैंक का परिचालन लाभ वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 11.4 फीसदी बढ़कर 5866 करोड़ रुपये हो गया है। पीएनबी की शुद्ध ब्याज आय 30.05 फीसदी भड़कर 9499 करोड़ रुपये हो गयी है।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में वर्ष दर वर्ष के आधार पर पीएनबी के एनपीए में भी सुधार हुआ है। बैंक का सकल एनपीए रेशियो सुधर कर 8.74 फीसदी हो गया है जोकि पिछले साल इसी अवधि में 11.78 फीसदी था। इसी तरह शुद्ध एनपीए 31 मार्च 2023 को समाप्त वित्तीय वर्ष में 2.72 फीसदी रहा है जोकि पिछले वित्त वर्ष में 4.8 फीसदी था।
वर्ष दर वर्ष आधार पर बैंक का वैश्विक व्यवसाय मार्च 2023 में 234522 करोड़ रुपये अधिक या 12.14 फीसदी बढ़कर 2165844 करोड़ रुपये हो गया है जोकि मार्च 2022 को 1931322 करोड़ रुपये था। वैश्विक जमाराशि वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.77 फीसदी बढ़कर मार्च 2023 को 1281163 करोड़ रुपये हो गयी है। इसी तरह वैश्विक अग्रिम 12.68 फीसदी सालाना आधार पर बढ़कर मार्च 2023 को 884681 करोड़ रुपये हो गया है।
पीएनबी की बचत जमाराशियां मार्च 23 को बढ़कर 463987 करोड़ रुपये हो गयी जो कि मार्च 22 में 451680 करोड़ रुपये थी। चालू खाते की जमाराशियां मार्च 2023 में 74028 करोड़ रुपये हैं। कोर रिटेल अग्रिम वर्ष दर वर्ष आधार पर 15.21 फीसदी बढ़कर मार्च 23 में 137335 करोड़ रुपये हो गया है। इनमें गृह ऋण 10.92 फीसदी बढ़कर 81863 करोड़ रुपये हो गया जबकि वाहन ऋण सालाना आधार पर 30.62 फीसदी बढ़कर 16478 करोड़ रुपये हो गया। वहीं वैयक्तिक ऋण सालाना आधार पर 48.87 फीसदी बढ़कर 18152 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 23 में कृषि अग्रिम वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.34 फीसदी बढ़कर 142105 करोड़ रुपये हो गया है वहीं एमएसएमई अग्रिम 4.12 फीसदी बढ़कर 130178 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button