उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने 4400 RMR कर्मचारियों को   स्थाई नियुक्ति-पत्र मिलने पर“NDMC वर्कर्स फेडरेशन” द्वारा आयोजित “अभिनंदन कार्यक्रम” में भाग लिया

उपाध्यक्ष पालिका परिषद सतीश उपाध्याय ने प्रधानमंत्री एव  गृहमंत्री जी को दिया धन्यवाद 

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष,  सतीश उपाध्याय ने 4400 आरएमआर कर्मचारियों को प्रधानमंत्री एव  गृहमंत्री जी के द्वारा स्थाई नियुक्ति-पत्र मिलने पर “NDMC वर्कर्स फेडरेशन” द्वारा काली बाड़ी लेन पर आयोजित “अभिनंदन कार्यक्रम” में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया ।

इस अवसर पर श्री उपाध्याय ने कहा कि परिषद् की पंजीकृत यूनियनों ने 4400 आरएमआर कर्मचारियों के स्थाईकरण में अहम भूमिका निभाई । उन्होंने कहा कि यूनियनों ने कई पत्राचार किए, मीटिंग की, कार्यक्रम आयोजित किए जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता । श्री उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली और सदस्य पालिका परिषद् जिन्होन आरएमआर कर्मचारियों के नियुक्तिकरण का श्रेय लेना चाहा वो भी सिर्फ यह कहकर की हमने गृह मंत्रालय को आरएमआर कर्मचारियों के लिए पत्र लिखा था, जो की एक बहुत गन्दी राजनीति प्रदर्शित करता है ।

श्री उपाध्याय ने कहा कि एनडीएमसी क्षेत्र में पिछले एक-दो दशकों से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे इन 4400 RMR कर्मचारियों का परिषद् की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण, जन सुविधा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान रहा है और ये RMR कर्मचारी वास्तव में एनडीएमसी की सफलता की इमारत की नींव हैं।

श्री उपाध्याय ने कहा कि  प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में 4500 RMR कर्मचारियों के नियमितीकरण और समावेशी विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालता है । उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से केन्द्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री  का धन्यवाद करता हूँ जिन्होने समय निकल कर अपने शुभ हाथों से न केवल नियुक्ति-पत्र दिए अपितु कार्यक्रम में जान डाल दी थी ।

उन्होने कहा कि अब यह 4400 आरएमआर कर्मचारी पूर्ण रूप से राष्ट्र निमार्ण के कर्तव्य पथ से अब जुड़ चुके हैं । उन्होंने सभी नियमित हुए कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह नियमितीकरण उनके जीवन-यात्रा में स्थिरता और सुरक्षा लाएगा और वे अब हमारे संगठन के साथ एक उज्ज्वल भविष्य की आशा कर सकते हैं।

इस अवसर पर “NDMC वर्कर्स फेडरेशन” ने भी  प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री जी को धन्यवाद दिया । श्री उपाध्याय ने कहा कि यह सरकार वंचितों को समर्पित सरकार है और जो  प्रधानमंत्री ने वंचितों और सरकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाने का प्रण लिया हुआ है उसके लिए में दिल से उनका आभार प्रकट करता हूँ । उन्होंने कहा कि कल ही  प्रधानमंत्री ने 71000 नियुक्ति पत्र ‘रोजगार मेले में बांटे है जो की देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया और केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में भर्तियां की गई जिसके लिए हम  प्रधानमंत्री का दिल से आभार प्रकट करते हैं ।

इस कार्यक्रम में आरएमआर कर्मचारियों के अलावा, संबंधित विभागों कर्मचारी, निदेशको ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा बढाई । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए  उपाध्याय ने “NDMC वर्कर्स फेडरेशन” से  नेत्र मणि,  सुनील जान्ग्रा,  रवि दत्त,  महेश चन्द्र,  श्रीकांत,  गंगा राम का विषेश आभार किया ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button