उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हाइपरटेंशन का ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से सीधा नाता है: डॉ. साजिद अंसारी

विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद अंसारी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

लखनऊ। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ साजिद अंसारी ने टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड स्थित अपने क्लीनिक पर एक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने क्लीनिक पर मौजूद मरीजों और पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जीवन में टेंशन लेना जरूरी है लेकिन टेंशन कब हाइपरटेंशन में बदल जाती है इसका ध्यान रखना चाहिए।

डॉ अंसारी ने कहा कि साधारणतः 80 से 100 तक ब्लड प्रेशर का होना एक मानक माना जाता है और इससे कम या ज्यादा रक्तचाप होने पर ही डॉक्टर के पास जाना चाहिए। घर पर ब्लड प्रेशर नापते रहने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बेवजह डॉक्टर के पास जाने से अच्छा है कि घर पर ही रक्तचाप नापते रहें और मानक से ऊपर या नीचे होने पर ही डॉक्टर से परामर्श जरुर करें। हृदय रोग विशेषज्ञ ने कहा कि हाइपरटेंशन का ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से सीधा नाता है और इसके लिए जीवनशैली में बदलाव तथा उपचार दोनों एक साथ अपनाना चाहिए। आज कल कम उम्र में हृदय घात होने का जवाब देते हुए डॉ अंसारी ने कहा कि आमतौर पर लोग ब्लड प्रेशर को लेकर खास एहतियात नहीं बरतते हैं जिसका अंजाम डायबिटीज या हार्ट अटैक हो सकता है। विश्व हाइपरटेंशन दिवस पर लोगों को संदेश देते हुए कहा कि ज्यादा शराब पीना या अधिक मात्रा में नॉनवेज खाना भी हाइपरटेंशन को न्यौता देने जैसा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button