उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोण्डा स्थित ’विद्युत लोको शेड’ का निरीक्षण किया

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोण्डा स्थित ’विद्युत लोको शेड’ का निरीक्षण किया तथा पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

अपने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम मण्डल रेल प्रबन्धक ने ओवरहालिंग अनुभाग, बोगी अनुभाग, विद्युत रनिंग शेड के इंफ्रास्ट्रक्चर व उक्त अनुभागों में लोको के रखरखाव तथा शेड्यूल अनुरक्षण कार्य का जायजा लिया। मण्डल रेल प्रबन्धक ने विद्युत लोको अनुरक्षण के दौरान पालन किये जाने वाले सुरक्षा मानकों तथा मशीनों की तकनीकी बारीकियों पर संबंधित अधिकारियों व सुपरवाइजरों से जानकारी ली।

श्री कुमार ने लोको शेड में शेष पिट लाइनों के विद्युतीकरण कार्य एवं लोको अनुरक्षण में लगने वाले विभिन्न उपकरणों की निरंतर मानिटरिंग पर बल दिया।
इसके पश्चात वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस कार्यालय, सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरएस ने पावर प्वाइंट के माध्यम से ’लोको शेड’ की आधारभूत संरचना, अनुरक्षण कार्य पद्धति एवं भण्डारण तथा कर्मचारियों की बीओएस स्थिति से मण्डल रेल प्रबन्धक को अवगत कराया ।


बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल रेल प्रबन्धक ने कहा कि संरक्षा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए रेल संचालन एवं प्रशासनिक कार्याे का दायित्व गम्भीरता से पूरा करने की आवश्यकता है। उन्होंने लोको अनुरक्षण के दौरान विशेष निगरानी तथा भविष्य की कार्य योजनाओं को जल्द पूरा किये जाने पर ज़ोर दिया तथा एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों से मुलाकात की।


इसके अतिरिक्त रेल कर्मचारी कल्याण की दिशा में, मण्डल रेल प्रबन्धक  आदित्य कुमार ने पूर्वोत्तर रेलवे के ओ.बी.सी एसोसिएशन के जोनल महामंत्री  एस.बी.यादव, लखनऊ मण्डल ओ.बी.सी एसोसिएसन के मण्डल अध्यक्ष सी.पी. वर्मा एवं मण्डल मंत्री  संजय यादव व अन्य पदाधिकारियांे की उपस्थिति में ’विद्युत लोको शेड’ में ओबीसी एसोसिएशन के नये शाखा कार्यालय का उद्घाटन किया।

p
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (तृतीय), क्षेत्रीय प्रबन्धक/गोण्डा, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button