उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
बिरजू महाराज कथक संस्थान ने मनाया बड़ा मंगल
हनुमान चालीसा का पाठ व भंडारा आयोजित

लखनऊ :बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ (राष्ट्रीय कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उ०प्र०) द्वारा ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल के पावन अवसर पर संस्थान की सचिव, सरिता श्रीवास्तव द्वारा पूजन एवं समस्त कार्यालय कर्मचारियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ एवं भण्डारा, प्रसाद वितरण किया गया। जो बड़े ही भव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ।




