उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

किसी भी प्रकार का उत्पीड़न होने पर व्यापारी अपने बाजार के अध्यक्ष को तुरंत दे सूचना: संजय गुप्ता

व्यापारियों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने राजधानी में संगठन के उड़न दस्ते को किया सक्रिय

लखनऊ : व्यापारियों के किसी भी प्रकार के उत्पीड़न को रोकने एवं उससे निपटने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने पूर्व में गठित उड़न दस्ते को राजधानी मे पुनः सक्रिय कर दिया है संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया व्यापारी किसी भी प्रकार के उत्पीड़न ,सर्वे छापे या आकस्मिक आने वाली अन्य परेशानी की जानकारी अपनी बाजार के अध्यक्ष को व्यापारी तुरंत दें, आवश्यकता महसूस होने पर बाजार के अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय को सूचित करके उडन दस्ते को तुरंत मौके पर बुला लेंगे उन्होंने कहा संगठन ने पूर्व में 50 सदस्यीय उड़नदस्ता गठित किया हुआ है जिसे वर्तमान परिस्थितियों के चलते पुनः सक्रिय किया जा रहा है.

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी ने बताया अन्य जिलों में भी उड़न दस्ते को प्रभावी किया जा रहा है जो व्यापारियों की समस्याओं पर तुरंत पहुंचने का कार्य करेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button