औचक निरीक्षण में अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध की गयी जांच

लखनऊ : मंडल के वाणिज्य विभाग की कैटरिंग टीम द्वारा अनाधिकृत वेंडरों के विरुद्ध एक औचक जांच का आयोजन किया गया | इस जांच के दौरान टीम द्वारा गाड़ी संख्या 04052 (आनंद विहार– वाराणसी सिटी स्पेशल) की लखनऊ स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 01 पर पहुँचने पर सघन जांच की गयी एवं इस जांच के दौरान 04 वेंडरों को गाड़ी पर अनाधिकृत रूप से खाने पीने का पैकेट बेचते हुए पकड़ा गया | पूछताछ करने पर चारो वेंडरो के पास से किसी भी प्रकार का कोई वैध प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया | अतः इन चारो अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल लखनऊ के सुपुर्द कर दिया गया | रेल प्रशासन अपने सम्मानित यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे अधिकृत खानपान स्टाल व वेंडर से ही खानपान सामग्री ख़रीदे | किसी भी प्रकार सहायता अथवा शिकायत के लिए रेलवे हेल्पलाइन संख्या 139 पर अथवा रेल मदद ऐप पर संपर्क करें |



