उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दिलकुशा केबिन से लखनऊ रेलवे स्टेशन एवं ट्रांसपोर्ट नगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

लखनऊ : उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के लखनऊ एवं ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशनों पर भावी रेल परियोजनाओं के उचित क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुए 07 मई 2023 को मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने मंडल एवं अन्य रेल इकाइयों के अधिकारियों के साथ दिलकुशा केबिन से लखनऊ रेलवे स्टेशन के मध्य एवं ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

ज्ञात हो कि लखनऊ स्टेशन पर रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा किए जाने वाले यार्ड री मॉडलिंग कार्य के अंतर्गत फ़ोर लेन आगमन तथा निकास (Four Lane Entry & Exit) का कार्य भी चल रहा है।अतः इस कार्य के सुगम संपादन हेतु मंडल रेल प्रबंधक ने दिलकुशा स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 212 से लेकर लखनऊ स्टेशन तक पैदल निरीक्षण करते हुए फ़ोर लेन के कार्य में आने वाले अतिक्रमण,बाधा उत्पन्न करने वाले स्थानों एवं अवरोधों को अत्यंत बारीकी से परखा तथा इनको यथाशीघ्र दूर करने की प्रक्रियाओं पर मंथन किया तथा इस संबंध में अपने आवश्यक दिशा निर्देश पारित किए।मंडल रेल प्रबंधक ने इस कार्य को वर्तमान वित्तीय वर्ष 23-24 के अंतर्गत पूरा करने की बात कही। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचकर नए रेल ओवर ब्रिज एवं ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन के मध्य चल रहे संरचनात्मक संवर्धन की दिशा में चल रहे कार्यों का गहन निरीक्षण किया।विदित हो कि भावी समय में ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन पर लांगर लूप लाइन (Longer Loop Line) का कार्य प्रस्तावित है एवं भविष्य में इस स्टेशन को पार्सल हब (Parcel Hub) स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने की संभावना पर विचार किया।अतः इन सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने बाईपास लाइन पर स्थित ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन को विकसित कर, भविष्य में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं की योजना पर उपस्थित अधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की एवं इस विषय में संबंधितों को आवश्यक सुझाव तथा निर्देश दिए।
आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक के साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक/निर्माण, वी. के. पाण्डेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति यूनिट)लखनऊ मण्डल ,वी . एस. यादव सहित मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button