उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एनसीसी ग्रुप हैडक्वाटर द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित

लखनऊ : राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ ग्रुप हैडक्वाटर द्वारा मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज महानगर के सभागार में आयोजित अंतर बटालियन भाषण प्रतियोगिता आज दिनांक 6 मई 2023 को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में लखनऊ ग्रुप के अधीन 7 बटालियन के 14 चयनित कैडेटों ने प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एनसीसी कैडेटों के अंदर संभाषण शैली, संचार कौशल (कम्युनिकेशन स्किल्स) को विकसित करना था।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन लखनऊ ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नीरज पुनेठा ने किया। उन्होंने अपने भाषण में एनसीसी कैडेटों को अपनी बात कैसे प्रभावशाली तरीके से रखा जाए इस के गुण बताएं। मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य ब्रदर टीटी मैथ्यू ने ग्रुप कमांडर का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इस कार्यक्रम को कर्नल हर्ष कुमार झा कमान अधकारी (63 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ) , कैप्टन राजन सिंह परिहार एनसीसी अधिकारी मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज लखनऊ , प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल पीपी किशोर (63 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ) , मेजर सुरेखा प्रशासनिक अधिकारी (20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ ) एवं सूबेदार मेजर अरविंद कुमार की देखरेख में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम के विजेताओं के नाम
हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी गोस्वामी (3 यूपी नेवल एनसीसी लखनऊ), द्वितीय स्थान संगम उपाध्याय (5 यूपी एनसीसी) , तृतीय स्थान मोहम्मद सऊब (63 यूपी बटालियन लखनऊ) एवं सांत्वना पुरस्कार ओम जी ओझा (64 यूपी बटालियन ) को मिला।

अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृतिका सिंह ( 5 यूपी एनसीसी लखनऊ), द्वितीय स्थान सृष्टि ( 64 यूपी बटालियन एनसीसी लखनऊ) , तृतीय स्थान तनु सारस्वत (19 यूपी गर्ल्स बटालियन लखनऊ ) एवं सांत्वना पुरस्कार खुशी द्विवेदी (20 UP गर्ल्स बटालियन लखनऊ) को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button