उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“खिलाड़ी मामले में कल जंतर मंतर पर अमिताभ ठाकुर रखेंगे महत्वपूर्ण तथ्य”

लखनऊ । अधिकार सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर कल 3 मई 2023 को दिल्ली जाएंगे और वहां जंतर मंतर पर धरना दे रहे खिलाड़ियों को अपना समर्थन देंगे।

अमिताभ और नूतन ने पीड़ित महिला खिलाड़ियों के आरोपों की निष्पक्ष जांच हेतु पुलिस कमिश्नर दिल्ली को पत्र लिखकर सभी एफआईआर की विवेचना डीसीपी रैंक की महिला अधिकारी से कराए जाने की मांग की है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी के अनुसार कतिपय ऐसे तथ्य जंतर मंतर पर सामने रखेंगे, जो इस मामले के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button