उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिलीप सेन ने लॉन्च किया रीना मेहता का सॉन्ग “मचलती हूँ”: बिग बॉस फेम जसलीन मथारू और आमिर शेख का अभिनय

मुंबई ,जुहू में एक प्रतिष्ठित लाउंज में हुए प्रोग्राम में गायिका रीना मेहता के गीत “मचलती हूं” के मोहक म्युज़िक वीडियो का बड़ी धूमधाम से अनावरण किया गया।

इस म्यूजिक वीडियो मचलती हूँ में, दो प्रेमी जसलीन मथारू द्वारा निभाई गई एक ब्लैक मैजिक जादूगरनी के खिलाफ आमने-सामने हैं, जो अपने जादू से युवा पुरुषों को आकर्षित करती है। युवा, आकर्षक पुरुष जादूगरनी के धोखे के जाल में फँस जाते हैं। जहाँ जसलीन मथारू का रूप और मोहक आकर्षण पुरुषों पर असर डालता है, वहीं रीना मेहता की सुनहरी आवाज़ विशेष रूप से कोरियोग्राफ किए गए वीडियो को एक करिश्मा बना देती है।
इस सॉन्ग लॉन्च पर उपस्थित लोगों ने मचलती हूँ की प्रशंसा की जिनमें चांद मिश्रा, सुनील पाल और दिलीप सेन शामिल थे। रिलीज़ होने के कुछ ही दिनों में, आज़ाद हुसैन द्वारा निर्देशित और जसलीन मथारू और आमिर शेख अभिनीत म्युज़िक वीडियो को 1.3 मिलियन से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। गाने के बोल अखिल राज और आमिर शेख ने लिखे हैं और इसे रीना मेहता और आमिर शेख ने बेहतरीन तरीके से गाया है।


‘मचलती हू’ में जसलीन मथारू और आमिर शेख के अलावा रीना मेहता और रॉबिन कृष्णा सिंह ने भी अभिनय किया है। शुभम पाटिल इस म्युज़िक वीडियो के डीओपी हैं जो रीना मेहता की एक और भव्य प्रस्तुति है जिसने संगीत की दुनिया में तूफान ला दिया है।
रीना मेहता का यह प्रोजेक्ट, मचलती हूँ, ओशन म्यूजिक एंड एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है और टी सीरीज पॉप चार्टबस्टर ने रिलीज किया है।

सम्पर्क -9739602321

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button