उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वोट जिसे चाहें दें, लेकिन वोट ज़रूर दें और इसे अपना जम्हुरी फ़र्ज़ समझ कर दें : मासूम रज़ा

लखनऊ : वोट जिसे चाहें दें, लेकिन वोट ज़रूर दें और इसे अपना जम्हुरी फ़र्ज़ समझ कर दें। सल्तनत मंज़िल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ में एक अहम मीटिंग नवाबज़ादा सैय्यद मासूम रज़ा, एडवोकेट की सदारत में हुई जिसमें उन्होंने ने कहा कि हमें अपने वोट का इस्तेमाल ज़रूर करना चाहिए क्योंकि जमहूरियत में वोट बहुत ही एहम किरदार निभाता है। यह सभी जानते हैं की वोट देने का हक़ हर शहरी को हासिल है।हमारे दिलों में यह बात बैठ जानी चाहिए की चुनाव के वक्त वोट का भरपूर इस्तेमाल किया जाये क्योंकि वोट कि संख्या जितनी अधिक बढ़ेगी मसायेल का हल उतना ही आसान हो जाएगा। नवाबज़ादा रज़ा ने आगे कहा की लोगों में जम्हूरी हुक़ुक़ की बेदारी चलाना बेहद ज़रूरी है।सबसे ज़्यादा फ़िक्र की बात यह है की लोग वोट डालने में बेहद सुस्ती का मुज़ाहिरा करते हैं जो वाक़यी बेहद अफ़सोसनाक बात है। नवाबज़ादा रज़ा ने आगे कहा की हमें अपना जम्हूरी हक़ का इस्तेमाल करने के लिए बड़े पैमाने पर बेदारी मुहिम चलाने की सख़्त ज़रूरत है।अगर हम वोट ही नहीं देंगे तो हमारे पसंद के नुमाइंदे भी जीत नहीं पायेंगे। जब नुमाइंदा हमारे ख़िलाफ़ के होंगे तो वह हमारे हक़ की बात कैसे करेंगे।वोट देना हमारा सबसे बड़ा जम्हूरी फरीजा है और हमें हक़ कि हिमायत और ग़लत कि मुख़ालिफ़त ज़रूर करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा की वोट जिसे चाहें दें, मगर वोट ज़रूर दें और इसे अपना जम्हूरी फ़रीजा समझ कर दें। बस इस बात का ख़याल रक्खें की ग़लत उम्मीदवार ना जीतने पाए और अच्छे उम्मीदवार की हिमायत ज़रूर करें। मुख़ालिफ़त या हिमायत हम अपने वोट के ज़रिये ही कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button