उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अनुपम पहल, जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष जोर

सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ : सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम के पूर्व प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के पूर्ण अमृत सरोवरो पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के चिनहट ब्लाक के ग्राम पंचायत -रैथा के अमृत सरोवर पर सफाई – स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और स्वयं भी झाड़ू लेकर सफाई करते हुये स्वच्छता के महत्व और महत्ता का व्यापक व सकारात्मक संदेश दिया। स्वच्छ भारत- स्वस्थ भारत की थीम पर भी प्रकाश डाला और स्वच्छता के महत्व को भी दर्शाया ।

lग्रामीणों से अपील की कि वह न केवल अमृत सरोवर बल्कि अपने आसपास भी साफ- सफाई बनाए रखें ।उन्होंने कहा की गंदगी से वातावरण ही नहीं आत्मा भी मैली होती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य कि वह जहां पर भी रहे, अपने आसपास स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि बीमारियां भी नजदीक न फटकने पाए। विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को प्रदेश के ग्रामीण अमृत सरोवरो पर आयोजित किए जा रहे सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।

श्री मौर्य ने कहा कि आज जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के विभिन्न विषयों पर जनता को जागरूक करने व प्रेरित करने की प्रबल आवश्यकता है ।अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जनता मिलकर हम प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण और संवर्धन करें। उन्होंने जल संरक्षण के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता पर विशेष जोर देने की अपील की।

विश्व पृथ्वी दिवस पर 22 अप्रैल को ग्रामीण अमृत सरोवरो पर आयोजित सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम के पूर्व चलाया गये स्वच्छता अभियान का हिस्सा स्वयं उप मुख्यमंत्री भी बने। उपमुख्यमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाकर अमृत सरोवर के आसपास सफाई किया । स्वच्छ भारत -स्वस्थ भारत के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की अपील की।


उपमुख्यमंत्री ने वहां वृक्षारोपण भी किया। सेल्फी विद अमृत सरोवर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।ग्रामीण जनों की समस्याएं सुनी।
कहा किअमृत सरोवरो को पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित करें।अमृत सरोवरो के पास बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जाय।अमृत सरोवरो के रखरखाव की भी व्यवस्था की जाय। कहा कि अमृत सरोवरो पर बने ओपन जिम और खेल मैदानों से ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का अच्छा अवसर मिलेगा।

उन्होंने ग्राम पंचायत रैथा विकास खण्ड चिनहट के अमृत सरोवर परिसर में पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ वृक्षारोपण किया। साथ ही ग्रामवासियों से सरोवर के परिसर को हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधों का विशेष ध्यान देने के लिए आग्रह किया।
ग्राम पंचायत रैथा विकास खण्ड चिनहट के अमृत सरोवर परिसर में निर्मित सेल्फी पॉइंट में सेल्फी लेकर अमृत सरोवरों के रखरखाव में जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जन जागरण अभियान का शुभारम्भ किया I

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button