उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमतीनगर स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो को देखा

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे केे स्टेशनों पर विश्वस्तरीय यात्री सुविधाऐं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन पर हो रहे पुनर्विकास कार्यो को त्वरित गति से क्रियान्वित करने की योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण ने प्रमुख मुख्य इंजीनियर  रंजन यादव एवं लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार तथा अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा)  संजय यादव, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के मुख्य परियोजना प्रबन्धक सुधीर सिंह, उप महाप्रबंधक  अमन गुप्ता, सचिव महाप्रबंधक/पूउरे  डी.के. खरे व मण्डल के शाखाधिकारियों के साथ गोमतीनगर स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यो को देखा।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबन्धक  सुधीर सिंह द्वारा गोमतीनगर स्टेशन पर हो रहे आधारभूत संरचनाओं के विकास की कार्ययोजना के संदर्भ में कार्य की वास्तविक स्थिति से महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे को अवगत कराया गया।


उन्होंने बताया कि, गोमतीनगर स्टेशन परियोजना के पुनर्विकास कार्यो के क्रम में नॉर्थ टर्मिनल बिल्डिंग, वाणिज्यिक ब्लॉक (R1 तथा R2) का सिविल फ्रेमिंग कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, फिनिशिंग कार्य जैसे रूफिंग, फ़्लोरिंग, अग्निशमन व्यवस्था इत्यादि का कार्य भी तेजी से चल रहा है। आवागमन फ्लाईओवर के 25 प्रतिशत कार्य को पूरा कर लिया गया है। महाप्रबन्धक महोदय को एयर कोनकोर्स एवं 33 के. वी. कनेक्शन की अद्यतन स्थिति से भी अवगत कराया गया।


महाप्रबन्धक महोदय ने गोमतीनगर स्टेशन पर विश्वस्तरीय यात्री सेवाओं, आधारभूत संरचनाओं के विकास तथा स्टेशन परिसर की समरूपता की कार्ययोजना की रूप रेखा को तय समय सीमा दिसंबर 2023 में पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
इस अवसर पर महाप्रबन्धक  रमन ने बताया कि उच्च प्रशासनिक स्तर द्वारा गहन मॉनिटरिंग के फलस्वरुप गोमतीनगर स्टेशन पर पुनर्विकसित विकास कार्यो की योजनाओं को बहुत तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है।

गोमतीनगर स्टेशन के पुनर्विकसित हो जाने पर यात्रा के दौरान यात्रियों को सुखद अनुभूति प्राप्त होगी साथ ही साथ पर्यटन के क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। भविष्य में सुविधाओं के उन्नयन, रेल संचालन की क्षमता में वृद्वि तथा वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में विकसित होने पर प्रदेश की राजधानी का जुड़ाव रेल नेटवर्क के माध्यम से देश के विभिन्न महत्वपूर्ण नगरों तथा दूरदराज के क्षेत्रांे से सम्भव हो जायेगा। उक्त परियोजना के क्रियाशील होने पर परिणाम स्वरूप शहरी क्षेत्र का विकास तथा मण्डल के रेल राजस्व में वृद्वि होगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (समन्वय), वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सहायक मण्डल सुरक्षा आयुक्त, जनसम्पर्क अधिकारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button