उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अथक प्रयास, दृढ़निश्चय और ईमानदारी से लक्ष्य की प्राप्ति : कर्नल जोशी

लखनऊ : 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के दिल्ली पब्लिक स्कूल (एलडिगो) में जूनियर छात्रों के पदभार ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कर्नल विनोद जोशी, कमान अधिकारी 20 यूपी एनसीसी गर्ल्स बटालियन में कैडेट और छात्रों का आहवान किया कि जीवन में लक्ष्य बड़ा रखें।

लक्ष्य प्राप्ति के लिए दृढ़ निश्चय और अथक प्रयास ईमानदारी से करें। अपनी कमजोरियों को पहचाने और उन कमजोरियों को अपनी मजबूत बनाएं।

विशेष समारोह में प्रिंसिपल  मनीषा अन्थवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके बाद जूनियर छात्रों को स्कूल की विभिन्न जिम्मेदारियां दी गई ।

कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि नेतृत्व के लिए पहल, दूरदृष्टि, जिम्मेदारी का एहसास, समभाव और विषयक ज्ञान नितांत आवश्यक है। एनसीसी गर्ल्स कैडेटों को एनडीए और टेक्निकल एंट्री और सीडीएस द्वारा कमीशन लेने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विभिन्न लिखित परीक्षाएं, एसएसबी और मेडिकल के बारे में भी बताया। उन्होंने एसएसबी के 5 दिन की प्रक्रिया और मनोविज्ञान, जीटीओ और साक्षात्कार के तरीकों और तैयारी के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया।

कर्नल विनोद जोशी ने एनसीसी कैडेटों को एनसीसी के आदर्श वाक्य – एकता एवं अनुशासन, के अनुरूप अपने को ढालने पर जोर दिया।

समारोह में मेजर पी सुरेखा राव, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक गण और 200 छात्रों और 75 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button