उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा में शामिल हुए कई दलों के निर्वतमान पार्षद

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र निराला नगर कार्यालय में चरनजीत गांधी निर्वतमान पार्षद , मोतीलाल नेहरू वार्ड , अजय दीक्षित नि. पार्षद लेबर कॉलोनी, सुरेंद्र सिंह ‘राजू गांधी’ पूर्व पार्षद ( समाजवादी पार्टी) , गिरीश मिश्रा निवर्तमान पार्षद रामजीलालनगर सरदार पटेल (कांग्रेस) और उनकी धर्मपत्नी संध्या मिश्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने भारतीय जनता पार्टी में भाजपा पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर जॉयनिंग कराई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महामंत्री रामअवतार कनौजिया, सुनील यादव, नगर निगम चुनाव संयोजक अंजनी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग नए सभी को पुष्पमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। साथ में बड़ी संख्या में आए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button