उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अमन सेहरावत ने अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही एशियन कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता पहला स्वर्ण पदक

अमन ने यह स्वर्ण पदक 57 किलो भार श्रेणी में जीता

नई दिल्ली : अमन सेहरावत ने अस्ताना, कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही 36वीं एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक (57 किलो भार श्रेणी में ) जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। उल्लेखनीय है की श्री अमन सेहरावत, उत्तर रेलवे पर कार्यरत है। दिनाँक 9 से 14 अप्रैल- 2023 तक कजाकिस्तान में आयोजित की जा रही इस कुश्ती चैम्पियनशिप में अमन सेहरावत ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। फाइनल में उन्होंने कजाक पहलवान अलमज समनब्रेकोव को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इससे पूर्व अमन ने इसी वर्ष फरवरी में आयोजित जगरेब ओपन में कांस्य पदक जीता था तथा पिछले वर्ष आयोजित अंडर -23 विश्व कप मे भी वे विजेता रहे थे ।
उल्लेखनीय है कि उत्तर रेलवे के कोच ने श्री अमन सेहरावत की प्रतिभा को देखते हुए उन्हें वर्ष 2020-23 में रेलवे पर नौकरी प्रदान कर उनकी प्रतिभा को नई ऊंचाईयां तक ले जाने का सफल प्रयास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button