उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए रालोद के प्रत्याशियों घोषित

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह ने नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निम्नलिखित प्रत्याशियों की घोषणा की है।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों की दूसरी सूची जारी करते हुये बताया कि शामली से विजय कुमार कौशिक, बनत (शामली) से  कुसुम, घनौरा (अमरोहा) से सचिन कुमार सैनी, पाकबड़ा (मुरादाबाद) से नासिर हुसैन, किठौर (मेरठ) से  रिहाना, जानसठ (मुजफ्फरनगर) से  आबिद हुसैन, सिसौली (मुजफ्फरनगर) से  नीरज, जेवर (गौतमबुद्वनगर) से  औरंगजेब अली, मुरादनगर (गाजियाबाद) से  सलमा, अछनेरा (आगरा) से  ओमवती सिंह, नंदगांव (मथुरा) से  मंजू देवी को तथा ननौता (सहारनपुर) में संशोधन करते हुये श्रीमती आसमा खातून को प्रत्याशी घोषित किया है।
श्री दुबे ने बताया कि शीघ्र ही प्रत्याशियों की तीसरी सूची भी जारी कर दी जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button