“श्री रामायण यात्रा” भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन को दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से झंडी दिखाकर किया रवाना
रेलगाड़ी को विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।

नई दिल्ली. 17 रातों/18 दिनों की यात्रा वाली यह रेलगाड़ी अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, सीतामढ़ी, बक्सर, वाराणसी, प्रयागराज, श्रृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक हम्पी, रामेश्वरम्, भद्राचलम् और नागपुर को कवर करेगी ।
• एसी-I और एसी-II टीयर के डिब्बों वाली इस।
गौरव टूरिस्ट ट्रेन में कुल 120 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे ।
• इस टूरिस्ट ट्रेन में पेंट्री कोच की सुविधा होगी जो पर्यटकों को शाकाहारी भोजन परोसने के साथ-साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा आदि की व्यवस्था करेगा ।
• पर्यटक इस टूरिस्ट ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशन पर भी सवार हो सकते हैं और वीरांगना लक्ष्मी बाई, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर उतर सकते हैं।
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” को आज दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से माननीय विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री शोभन चौधुरी, आईआरसीटीसी की मुख्य प्रबंध निदेशक, श्रीमती रजनी हसीजा, दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री डिम्पी गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने कहा कि यह टूरिस्ट ट्रेन भगवान श्री राम के जीवन से जुड़े प्रमुख पवित्र स्थानों के दर्शन करायेगी और वास्तव में यह भारत की ‘’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ अवधारणा को पूरा करती है।
“श्री रामायण यात्रा” थीम पर आधारित यह भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन रेलगाड़ी दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करके 17 रातों / 18 दिनों की यात्रा में रामायण सर्किट पर भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख पवित्र स्थानों को कवर करेगी । रेलवे ,श्रीलंका में रामायण मार्ग की एक वैकल्पिक यात्रा भी प्रदान करता है।
दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करने के पश्चात भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन “श्री रामायण यात्रा” पर अयोध्या (राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमान गढ़ी, सरयूघाट), नंदीग्राम (भरत-हनुमान मंदिर और भरतकुंड), जनकपुर (राम जानकी मंदिर), सीतामढ़ी, जानकी मंदिर और पुनौराधाम), बक्सर (राम रेखा घाट, रामेश्वरनाथ मंदिर), वाराणसी (तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर, विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती), सीता समाहित-स्थल, सीतामढ़ी (सीता माता मंदिर), प्रयागराज (भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना संगम, हनुमान मंदिर), श्रृंगवेरपुर (श्रृंगी ऋषि समाधि और शांता देवी मंदिर, रामचौरा), चित्रकूट (गुप्त गोदावरी, राम घाट, सती अनुसूइया मंदिर), नासिक (त्रयंबकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीतागुफा, कालाराम मंदिर), हम्पी (अंजनाद्री पहाड़ी, विरुपाक्ष मंदिर और विठ्ठल मंदिर), बी रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडी), भद्राचलम (श्री सीता रामचंद्रस्वामी मंदिर, अंजनेयस्वामी मंदिर) और नागपुर (रामटेक किला और मंदिर) होते हुए वापस दिल्ली सफदरजंग पहुँचेगी ।

प्रथम वातानुकूलित और वातानुकूलित-2 टीयर के डिब्बों वाली इस “श्री रामायण यात्रा” पर्यटक ट्रेन में कुल 120 पर्यटक यात्रा कर सकेंगे । इस पर्यटक ट्रेन में पैंट्री कोच की सुविधा होगी जो यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसेगी। इसके साथ ही पर्यटक इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा आदि की भी व्यवस्था होगी। पर्यटक इस पर्यटक ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और लखनऊ स्टेशन पर भी सवार हो सकते हैं और वीरांगना लक्ष्मी बाई, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशन पर उतर सकते हैं।
भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की शुरूआत घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की पहल “एक भारत श्रेष्ठ भारत” और “देखो अपना देश” के अनुरूप है। इसका प्रति व्यक्ति टूर मूल्य इस प्रकार है:
श्रेणी
सिंगल शेयर
डबल शेयर
ट्रिपल शेयर
बालक (5-11 वर्ष)
वातानुकूलित 2 टीयर (48 सीटें)
1,29,165/- रुपए
1,14,065/- रुपए
1,11,910/- रुपए
1,03,020/- रुपए
प्रथम वातानुकूलित केबिन (48 सीटें)
1,61,645/- रुपए
1,46,545/- रुपए
1,44,390/- रुपए
1,35,500/- रुपए
प्रथम वातानुकूलित कूपे (24 सीटें)
लागू नहीं
1,68,950/- रुपए
लागू नहीं
लागू नहीं
यात्रा की पूरी अवधि के दौरान रेलवे टीम स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबधी सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखेगी एवं यात्रियों को सुरक्षित व चिंता मुक्त अनुभव देने का प्रयास करेगी। इस यात्रा की बुकिंग के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के प्रत्येक यात्री को कोविड के टीके का दोनों डोज लगा होना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट :https://www.irctctourism.com पर जा सकते हैं और वेब पोर्टल पर बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन उपलब्ध है । अधिक जानकारी के लिए निम्न मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है- 8287930734,8287930297,8287930484



