उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

निर्माण होगा- संदीप बंसल

लखनऊ: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की कपूर्थला अलीगंज उद्योग व्यापार मंडल की नवनियुक्त इकाई के गठन के अवसर पर जिसमें वहां पर पूर्व मैं चल रहे जागरूक व्यापार मंडल का पूर्ण विलय कर दिया गया उनको संबोधित करते हुए संगठन अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि भारत के और अधिक शक्तिशाली बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका व्यापारी समाज को ही निभानी है क्योंकि शक्तिशाली व्यापारी समाज ही शक्तिशाली भारत का निर्माण करेगा विश्व भर में एक समय जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था तब उसका मूल कारण हमारे देश का समृद्ध उद्योग और व्यापार था परंतु हमारी आपसी कटुता और कई सामाजिक कुरीतियों के कारण हमारा देश गुलाम बनता गया और हम पीछड़ते चले गए आज फिर ऐसा अवसर है जब देश में भारतीय संस्कार युक्त सरकार काम कर रही है तो भारतीय व्यापारी को स्वयं को और शक्तिशाली बनाना चाहिए और व्यापार मंडल की इसमें सकारात्मक भूमिका होनी चाहिए संदीप बंसल ने कहा व्यापार मंडल की भूमिका सिर्फ थाने और प्रॉपर्टी की डीलिंग तक सीमित नहीं रहनी चाहिए संगठन की भूमिका व्यापारी को स्वाभिमानी बनाने भ्रष्टाचार के विरुद्ध ताकतवर बनाने और अच्छी गुणवत्ता के साथ व्यापार किए जाने की होनी चाहिए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का गलत काम करने वाले का समर्थन व्यापार मंडल को नहीं करना चाहिए व्यापार मंडल को अपनी भी छवि ठीक करने की आवश्यकता है उन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने बताया कि अलीगंज कपूरथला ईकाई से इनको चुना गया अध्यक्ष विनय अग्रवाल, महामंत्री विशाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- मनीष शर्मा, तारा बचचानी, उपाध्यक्ष सुबोध निगम, शरद तिवारी, मुकेश कुमार नेग, कोषाध्यक्ष- नीरज वर्मा, शशांक अग्रवाल, संरक्षक- संदीप अग्रवाल, मनोज मिश्रा, आलोक अरीन बनाए गए
और 3 सप्ताह के अंदर 25 अप्रैल तक अलीगंज ईकाई शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा बैठक में सीलिंग की समस्या पर भी विचार किया गया।
बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मंत्री रिपन कंसल, नगर के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, महामंत्री राजीव कक्कड़,प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, जावेद बेग,युवा अध्यक्ष अश्वन वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, दीपेश गुप्ता, पदम् जेन, रमेश सिंह, पतंजलि सिंह, ललित सक्सेना,आर के मिश्रा, सुनीत साहू,वरिष्ठ महामंत्री संजय सोनकर, मलखान सिंह, रमेश शुक्ला,मो नसीम, शिवाकांत मिश्रा, महेश राठौर, संजय निधि अग्रवाल उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button