उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
रालोद प्रदेश मुख्यालय में की गयी शोक सभा

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल के नेता विनोद सोनकर के भतीजे के आकस्मिक निधन पर प्रदेश मुख्यालय पर रालोद नेताओं द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गयी जिसमें 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें।
शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वरिष्ठ नेता अम्बुज पटेल, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष अमन पाण्डेय, प्रीति श्रीवास्तव, संजय सिंह मौजूद रहे।



