उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

लखनऊ : सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप एवं श्रीराम सखा निषाद गुह्यराज जयंती के पावन पर्व के अवसर पर भारतीय विकास समिति एवं महर्षि कश्यप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रांसफ्यूजन मेडिकल विभाग के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शताब्दी ब्लड बैंक केजीएमयू में विभागाध्यक्ष प्रो. तूलिका चन्द्रा के निर्देशन में डा. अवधेश यादव की टीम के सहयोग से शिविर का आयोजन भारतीय विकास समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह द्वारा आयोजित किया गया।


समिति अध्यक्ष रामगोपाल सिंह ने बताया कि रक्तदताओं में मुख्य रूप से समाजसेविका  मीतू सिंह, अनिकेत कुमार, ऋषिराम कश्यप, अमित कश्यप, अनुराग कुमार, रवि कश्यप, शरद कश्यप, जितेंद्र कुमार, रोहित कश्यप, मेहंदी हसन आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।


रक्तदान करते रहने से हृदय रोग में 5% की कमी तथा असिथमज्जा लगातार क्रियाशील रहती हैं और रक्त संक्रमित होने वाली बीमारियों की नट विधी द्वारा स्वत: जांच हो जाती हैं। रक्तदान के तुरन्त बाद ही नई लाल कोशिकाऐ बनने से शरीर में स्फूर्ति पैदा होती हैं।एक यूनिट रक्त से कई प्रकार के ब्लड कम्पोनेट तैयार होते हैं, जिससे मरीजों को जीवन दिया जाता हैं। शिविर में संतोष बाजपेई, ए.के. गौड़, सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन संतोष सिंह, जितेंद्र कश्यप, सचिन कश्यप, रोहित कश्यप, लाल जी कश्यप, एडवोकेट धर्मेंद्र कुमार वर्मा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button