उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ जं. स्टेशन पर ’चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबंधक  आदित्य कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक  अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में लखनऊ जं. स्टेशन पर ’चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान’ चलाया गया। जिसके अन्तर्गत मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुज कुमार के नेतृत्व में 22 टिकट जॉच कर्मियों एवं 06 रेलवे सुरक्षा बल सदस्यों की संयुक्त टीम द्वारा 18 रेलगाड़ियों की जॉच की गयी। इस टिकट जांच अभियान में कुल 659 लोग बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। जिनसे जुर्माने के रुप में कुल रूपया 4,56,123/- (चार लाख छप्पन हजार एक सौ तेईस रुपया) रेल राजस्व की प्राप्ति हुई।

’चक्रव्यूह टिकट चेकिंग अभियान’ के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको रेलगाड़ी व स्टेशन परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। ज्ञात हो कि लखनऊ मंडल पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष (2022-23) के अपने निर्धरित लक्ष्य 68 करोड़ को प्राप्त कर लिया गया है तथा 70 करोड़ के ऊपर इस वित्तीय वर्ष में पूरा किए जाने की संम्भावना है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button