कला स्रोत आर्ट गैलरी एंव आर्ट फैमली इंडिया द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन

लखनऊ : आर्ट फैमिली इंडिया द्वारा भारत एवं बांग्लादेश के कलाकारों की अंतर्राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी ‘चित्रलेखा’ का आयोजन 19 से 23 मार्च 2023 तक उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित कला स्रोत आर्ट गैलरी में किया गया है. प्रदर्शनी का उद्घाटन 19 मार्च को भातखंडे विश्वविद्यालय की भूतपूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पांडे एवं डीडीआर उच्च माध्यमिक शिक्षा उत्तर प्रदेश ओ पी मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया.

चित्रलेखा’ शीर्षक से संबोधित इस प्रदर्शनी में भारत एवं बांग्लादेश के 22 नामचीन कलाकारों की कृतियां प्रदर्शित की गई जिसमें प्रमुख रूप से मोहम्मद सैफुल इस्लाम, डॉ हिना फातिमा मोइनी, देवजनी डे प्रोफेसर एस पी वर्मा, डॉ मीनाक्षी ठाकुर, जयदीप भट्टाचार्यजी, सत्यजीत चंद्रा चंदा, वैभव सिंह राठौर, पार्था सरकार, डॉक्टर परोमिता मुखर्जी, डॉ बुशरा नसीम, मोहम्मद कमर, गोबिंदा रॉय, राजू राम रतन डॉ ज्योति मह, फुआद किदवई, अरिंदम डे, राजीब सिकदार एवं एस ए जाफर थे प्रदर्शनी को बंगाल के विशिष्ट चित्रकार राजीव सिकदार ने क्यूरेट किया.

जो आर्ट फैमिली इंडिया के सेक्रेटरी भी हैं उनका कहना है कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य मनुष्य जाति को वापस मानवता के करीब लाना है जो भावनाओं के महत्व से ही संभव है और कलाएं भावनाओं में निहित होती है और भावनाएं कला में अत मानव के लिए कलाओं की अभिव्यक्ति होते रहना अति आवश्यक है जिन्हें धर्म जाति देश काल की परिधि में नहीं बांधा जा सकता उपरोक्त इस भावना को इस प्रदर्शनी में सम्मिलित सभी कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में अपनी कलाकृतियों में प्रकट करने का सफल प्रयास किया हैं.

प्रदर्शनी में प्रदर्शित समस्त चित्र कृतियां सौंदर्यशास्त्र की दृष्टि से समृद्ध एवं महत्वपूर्ण है जिसमें कोलकाता की महिला चित्रकार देबजानी डे की कलाकृतिया अमूर्त कला के गुणों से ओतप्रोत दिखती है तो वहीं प्रोफेसर एस पी वर्मा क्रिएटिव प्रस्पेक्टिव के माध्यम से अंतराल की व्याख्या करते नजर आए इसके पूरक त्रिपुरा के चित्रकार जयदीप भट्टाचार्य परंपरागत विषयों को आधुनिक परिवेश में देखने का सफल प्रयास करते दिखे तो मुंबई से आए कलाकार सत्यजीत चंद्रा ने ऊर्जा को अपने प्रिय विषय घोड़ों के बैग द्वारा प्रवाहित किया है। अलीगढ़ की हिना फातिमा ने प्रकृति को अपनी तीसरी आंख से देखा जो उनकी कल्पनाओं को उत्तर आधुनिकता प्रदान करती हैं नारी की विभिन्न मनोदशाओं को डॉ बुशरा नसीम एवं वैभव सिंह राठौड़ ने अपने सुंदरतम चित्रों में प्रलक्षित किया है इसी प्रकार चित्रकार गोविंदा राय एवं मोहम्मद कुमर स्वयं के मन में झांकने का माध्यम अपने चित्रों को बनाया वहीं राजूराम के चित्र अति यथार्थ के अत्यंत निकट है.

जो महान चित्रकार सेलबेडर डाली की याद दिलाते हैं। करुणा के भाव श्रीकांत गौड़ के चित्रों को पूर्णता प्रदान करते हैं और डॉक्टर ज्योति भट्ट के चित्र समय और अंतराल की व्याख्या करते नजर आए बांग्लादेश के कलाकार मोहम्मद सैफुल इस्लाम की चित्रकारों में भार को महत्व दिया गया है जो यूरोप के उत्तर प्रभाववाद के अत्यधिक निकट है लखनऊ के छाया चित्रकार फुआद किदवई ने चिड़ियों की भावनाओं को पढ़ने का सफल प्रयास किया है प्रदर्शनी के उद्घाटन के शुभ अवसर पर लखनऊ के तमाम बुद्धजीवी, कला प्रेमी एवं महान विभूतियां मौजूद रहीं जिन्होंने प्रदर्शनी की पूरी पूरी प्रशंसा की।




