उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ईश्वरीय दयाल कॉमप्लेक्स, गौतम बुद्ध मार्केट के व्यापारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए हुए एकजुट

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ईश्वरीय दयाल कॉमप्लेक्स" इकाई का हुआ गठन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार देर शाम पुराने एवं प्रसिद्ध ईश्वरीय दयाल कॉमप्लेक्स, गौतम बुद्ध मार्ग में संगठन के गठन हेतु कांपलेक्स एवं क्षेत्र के व्यापारियों की बड़ी बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे तथा उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति से व्यापारियों ने “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ईश्वरीय दयाल कंपलेक्स” इकाई का गठन किया.
नवगठित इकाई मेंसरदार गुरदीप सिंह -अध्यक्ष, पंकज अग्रवाल,दीपक (सोनू गांधी ),वीरेंद्र कुमार सिंह- उपाध्यक्ष , योगेंद्र सिंह- महामंत्री, विनोद यादव -कोषाध्यक्ष, नितिन गर्ग, हर्ष गुप्ता, संजय कुमार, निपुन कालरा-संयुक्त मंत्री चुने गए.

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने चुनी गई. कार्यकारिणी को बधाई देते हुए व्यापारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहने, सकारात्मक रहने तथा संघर्ष करने के लिए सदैव तैयार रहने को कहा.
उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा वर्तमान में व्यापारियों के सामने बहुत चुनौतियां आ गई हैं व्यापार करने की शैली और पद्धति भी बदल रही है ग्राहकों के रुझान में भी परिवर्तन आया है ऐसे में व्यापारियों को अपने आप को,अपने व्यापारिक स्थल को लगातार ग्राहकों की अपेक्षा के अनुरूप परिवर्तित करते रहना होगा तथा सरकार की नीतियों पर भी अपनी पैनी निगाह रखनी होगी तभी व्यापार आगे बढ़ सकेगा उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल व्यापारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर है तथा कंधे से कंधा मिलाकर हर समय संघर्ष करने को तैयार है उन्होंने कहा संगठित ,जागरुक, सकारात्मक रहने एवं संघर्ष करने से कोई भी समस्या ऐसी नहीं जिसका समाधान ना हो सके उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर व्यापारियों ने फूलों की होली खेलते हुए एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर महामंत्री अमित अग्रवाल ,मोहित कपूर ,राजीव शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अखिल ग्रोवर, नगर उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पांडे ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम मुख्य रूप से मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button