उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा नेताओं के मुकदमा वापसी पर विरोध प्रदर्शन करेगी अधिकार सेना

लखनऊ । अधिकार सेना मौजूदा प्रदेश सरकार द्वारा भाजपा नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने के विरोध में 21 मार्च, मंगलवार को प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी।

अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कहा कि जहां एक ओर सत्ताधारी पार्टी के लोग दिन-रात कानून व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं आर के पटेल, रीता जोशी सहित तमाम भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमों को वापस लिया जा रहा है, जो स्पष्टतया आपत्तिजनक है।

आर के पटेल पर डकैतों को संरक्षण देने का आरोप है जबकि रीता जोशी के खिलाफ तत्कालीन तहसीलदार ने सरकारी जमीन के हेराफेरी का एफआईआर दर्ज कराया था। यदि इस प्रकार के गंभीर मामलों में मुकदमे वापस हो रहे हैं तो यह निश्चित रूप से कानून व्यवस्था का मखौल है।अमिताभ ठाकुर ने कहा कि अधिकार सेना इसके विरोध में आगामी 21 मार्च मंगलवार को प्रदेश स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button