बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया होली मिलन”- 2023 का आयोजन

लखनऊ: बी.एस.एन.एल. के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने होली मिलन के अवसर पर अपने दुख-सुख शेयर किये। इसमें से बहुत कर्मचारियों ने जनवरी 2020 इन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्त ली थी। सेवानिवृत्त कर्मचारी सी.टी.ओ. परिसर हजरतगंज में एकत्रित होकर होली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम में सभी पेंशनर को जलपान कराकर,उनको माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

उक्त सारी व्यवस्था वी.पी. सिंह जी,आर.आर. त्रिपाठी जी और महात्मा पाठक ने सभी के साथ मिलकर किया। सबने आपस में सक्रियता बढाने पर सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए व्टसप ग्रुप बनाकर लोगों को जोंडा हैं। कार्यक्रम संयोजक वी.पी. सिंह ने कहा कि इस ग्रुप के जरिए हम लोग सामाजिक,योग, साइकिलिंग, सांस्कृतिक एक्टिविटीज समय-समय पर करते है। किसी के ऊपर संकट आने पर सभी संयुक्त रुप सहयोग के तैयार रहते हैं। इससे जहाँ सभी के समय का सदुपयोग होगा,वहीं स्वास्थ्य भी सही रहता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बी.पी. त्रिपाठी, सीता निगम,ललिता पांडे सहित अन्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सम्मानित साथियों के योगदान के लिए कोटि-कोटि बधाई एवं धन्यवाद अशोक कुमार चुंग ने दिया।



