मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने रेल संचलन में योगदान के लिए 04 कर्मचारियों को सम्मानित किया

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) शिशिर सोमवंशी एवं अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इंफ्रा.) संजय यादव की उपस्थिति में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचलन में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाह्न एवं कर्मठ व अमूल्य योगदान प्रदान करने के लिए संरक्षा से जुड़े 04 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार ने कहा कि हमारे रेल कर्मी विषम परिस्थितियांे में रेल संचालन का कार्य करते है, जिसके लिए उनकी लगन व जज़्बे को सम्मान प्रदान करने तथा उनके मनोबल को ऊॅचा करने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने कर्मचारियों को डियूटी के प्रति उनकी कर्तव्य निष्ठा, लगन व परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त किया तथा बधाई दी।

उक्त संरक्षा पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में श्यामू यादव/टैकमेन्टेनर-।।।/बादशाहनगर, सर्वजीत यादव/टैक मेन्टेनर-।।।/बढ़नी, श्यामू यादव/ट्रैक मेन्टेनर-।।।/बढ़नी तथा संतोष कुमार यादव/कान्सटेबल/गोरखपुर उपस्थित थे।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/प्रथम, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/द्वितीय, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/सा, सहायक मण्डल सुरक्षा आयुक्त एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


