उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने की लोन विदआउट ड्रामा अभियान की शुरुआत

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा सिर्फ़ 30 मिनट में बहुत ही आसानी से गृह और कार ऋण की मंजूरी

लखनऊ : भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने #लोन विदआउट ड्रामा विज्ञापन अभियान के शुभारंभ की घोषणा की। इस विज्ञापन अभियान में फिल्म के दो बेहद लोकप्रिय किरदारों के माध्यम से बड़े ही मनोरंजक रूप से बताया गया है कि, बैंक ऑफ़ बड़ौदा से डिजिटल माध्यम से गृह ऋण या कार ऋण के लिए आवेदन करना और सिर्फ़ 30 मिनट* में मंज़ूरी पाना कितना आसान है।

#लोन विदआउट ड्रामा कार और गृह ऋण अभियान में इस वास्तविक सच्चाई को सामने लाने पर ध्यान दिया गया है । इस विज्ञापन में आज के जमाने के ग्राहकों की बढ़ती उम्मीदों को भी दर्शाया गया है, जिनके पास बैंक ऑफ़ बड़ौदा की तरह भरोसेमंद साथी मौजूद है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा वूमेंस प्रीमियर लीग का सहयोगी मीडिया प्रायोजक है। । संयोगवश, देश की एक युवा और होनहार खिलाड़ी तथा बैंक की ब्रांड एंडोर्सर, शेफाली वर्मा भी वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले चरण में खेलने वाली स्टार क्रिकेटरों में शामिल हैं।

इस अवसर पर श्री वी.जी. सेंथिलकुमार, उप-महाप्रबंधक, प्रमुख – विपणन एवं ब्रांडिंग, बैंक ऑफ बड़ौदा, ने कहा, “आम तौर पर लोग यही मानते हैं कि ऋण के लिए आवेदन करना बड़ा ही जटिल काम है, जिसमें ऋण लेने के लिए व्यक्ति को एक लंबी और धीमी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हम इस सोच को बदलना चाहते थे और यह दिखाना चाहते थे कि बैंक ऑफ बड़ौदा कार एवं गृह ऋण की प्रक्रिया वाकई में बेहद आसान है। हम दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए इस बात को बड़े मनोरंजक और रोचक तरीके से पेश करना चाहते थे। आज के दौर में ग्राहक एक ऐसे वित्तीय भागीदार की तलाश में हैं, जो न केवल उन्हें अपने सपनों और आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने में सक्षम बनाए, बल्कि उन्हें इसे तुरंत, सहज तरीके से और बाधारहित प्राप्त करने में भी सक्षम बनाए। एक प्रकार से देखा जाए तो, बैंक ऑफ बड़ौदा का #लोन विदआउट ड्रामा उनकी फाइनेंसिंग से जुड़ी हर समस्या का हल है।”
#लोन विदआउट ड्रामा विभिन्न भाषाओं में विभिन्न चैनलों पर दिखाया जाने वाला विज्ञापन अभियान है, जिसे टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल माध्यमों तथा आउटडोर प्लेटफार्मों पर आठ भाषाओं – यानी हिंदी, अंग्रेज़ी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में प्रसारित किया जाएगा।

हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी अपनी गृह ऋण की ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की कमी की है, जिसके बाद यह घटकर 8.50%* प्रति वर्ष हो गया है। यह विशेष दर 31 मार्च, 2023 तक की सीमित अवधि के लिए है। यह पूरे उद्योग जगत में सबसे कम और सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों में से एक है। ब्याज दरों में कमी के अलावा, बैंक गृह ऋण की प्रोसेसिंग शुल्क पर 100% छूट का प्रस्ताव भी दे रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button